कच्चे घर में आग लगने से दो नाबालिग बहनें जिंदा जलीं : शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 15 बकरियां भी जलकर मरीं

आग की गर्मी से उनके पैर और जीभ तक पिघल गए

कच्चे घर में आग लगने से दो नाबालिग बहनें जिंदा जलीं : शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका, 15 बकरियां भी जलकर मरीं

देर रात एक कच्चे मकान में लगी भीषण आग दो नाबालिग बहनें जिंदा जल गइंर्ं। हादसा इतना भयावह था कि आग की तेज लपटों से पूरा घर कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया 14 वर्ष और पूजा 8 वर्ष पुत्री रमेश नायक के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों बहनें घर में अकेली थीं, माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगापुर सिटी गए थे।

सवाई माधोपुर। जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र के पीपलवाड़ा गांव में मंगलवार देर रात एक कच्चे मकान में लगी भीषण आग दो नाबालिग बहनें जिंदा जल गइंर्ं। हादसा इतना भयावह था कि आग की तेज लपटों से पूरा घर कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया। मृत बच्चियों की पहचान प्रिया 14 वर्ष और पूजा 8 वर्ष पुत्री रमेश नायक के रूप में हुई है। हादसे के समय दोनों बहनें घर में अकेली थीं, माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगापुर सिटी गए थे। आग लगते ही बच्चियां मदद के लिए चिल्लाने लगीं, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। घर के बाहर सो रहे दादा-दादी जब तक जागे, तबतक सब कुछ स्वाह हो गया। घर में बंधी 15 बकरियां भी जलकर मर गईं। मलारना डूंगर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आग छप्परपोश मकान में लगी, जिससे आग तेजी से फैली। आग लगने का कारण प्रथम दृट्या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। 

बच्चियों के पैर और जीभ तक पिघल गए :  ग्रामीणोंं ने मशक्कत कर आग से निकाल कर दोनों बहनों को मलारना डूंगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर अमन ने बताया कि दोनों बच्चियां 90 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थीं। आग की गर्मी से उनके पैर और जीभ तक पिघल गए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी