कश्मीर में पुलिस का जेईआई के खिलाफ तलाशी अभियान : प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर मारे छापे, सुरक्षाबलों ने 200 से अधिक स्थानों पर किया सर्च

जंगीर और राफियाबाद में 25 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापे मारे

कश्मीर में पुलिस का जेईआई के खिलाफ तलाशी अभियान : प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के ठिकानों पर मारे छापे, सुरक्षाबलों ने 200 से अधिक स्थानों पर किया सर्च

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। कुलगाम में 200 से अधिक और सोपोर, जंगीर व राफियाबाद में 25 स्थानों पर छापे मारे गए। पुलिस ने जेईआई से जुड़े दस्तावेज़ और डिजिटल सामग्री जब्त की। यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क और उसके समर्थन ढांचे को समाप्त करने के अभियान का हिस्सा है।

जम्मू। कश्मीर पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया और प्रतिबंधित समूह के सदस्यों और सहयोगियों के ठिकानों की तलाशी ली। पुलिस ने समन्वित अभियानों में कुलगाम में 200 से अधिक स्थानों पर छापे मारे, जबकि अन्य सुरक्षा बलों के सहयोग से सोपोर, जंगीर और राफियाबाद में 25 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। 28 फरवरी, 2019 को जेईआई को एक'गैरकानूनी संगठन घोषित किया गया था और 2024 में, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 के तहत प्रतिबंध को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ा दिया था।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुलगाम में छापेमारी के दौरान जेईआई सदस्यों और सहयोगियों के घरों और परिसरों को निशाना बनाया। यह छापेमारी जमीनी स्तर पर समर्थन और आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुलगाम में छापे जेईआई सदस्यों और उनके सहयोगियों के घरों और परिसरों पर मारे गए। यह जमीनी स्तर पर आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र और उसके समर्थन ढांचे को खत्म करने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उत्तरी कश्मीर के सोपोर उप-जिले में पुलिस ने आज कई तलाशी अभियान चलाए। अन्य सुरक्षा बलों की सहायता से सोपोर, जंगीर और राफियाबाद क्षेत्रों में 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए। पुलिस ने कहा कि यह तलाशी विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं पर आधारित थी, जिसमें ऐसे संकेत मिले थे कि जेईआई से जुड़े तत्व विभिन्न मोर्चों पर अपनी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, सोपोर में अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दस्तावेजों, डिजिटल गैजेट्स और मुद्रित सामग्री सहित बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी और विस्तृत जांच के लिए जब्त कर ली गयी। पुलिस ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्तता का पता लगाने के लिए कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रतिबंधित जमात पर यह ताजा कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा कई स्तरों पर सक्रिय आतंकवादी समर्थन नेटवर्क को ध्वस्त करने के अपने तेज अभियान के तहत घाटी भर में 1,300 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के कुछ दिनों बाद हुई है।

पिछले हफ्ते शुरू हुए इस अभियान में मुख्य रूप से पूर्व आंतकवादियों के मददगार (ओजीडब्ल्यू), आतंकवाद से सहानुभूति रखने वालों और वर्तमान में पाकिस्तान या उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकवादियों के रिश्तेदारों को निशाना बनाया गया है।

Read More पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट

 

Read More विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच गिरावट से उबरे शेयर बाजार, 900 अंक उछला सेंसेक्स, इन कारणों से बाजार में दिखी रिकवरी 

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला