महाराष्ट्र में सियासी घमासान: कल होगा फ्लोर टेस्ट, उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया इसे 'गैर-कानूनी'

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र कल!

महाराष्ट्र में सियासी घमासान:  कल होगा फ्लोर टेस्ट, उद्धव ठाकरे सरकार ने बताया इसे 'गैर-कानूनी'

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से बुधवार सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से बुधवार सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा। इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रूख करने की भी बात कही है। उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर,  शिवसेना नेता एकनाथ ङ्क्षशदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5:00 बजे सुनवाई को सहमत हो गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन