महाकुंभ : प्रयागराज में तैयारियां पूरी, भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार

बसंत पंचमी का अमृत स्नान आज

महाकुंभ : प्रयागराज में तैयारियां पूरी, भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने को प्रशासन तैयार

मौनी अमावस्या पर महाकुंभ के दौरान हुए हादसे के बाद प्रयागराज प्रशासन ने वसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की है

प्रयागराज। मौनी अमावस्या पर महाकुंभ के दौरान हुए हादसे के बाद प्रयागराज प्रशासन ने वसंत पंचमी पर होने वाले अमृत स्नान को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयागराज पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिए समय सारणी का निर्धारण कर दिया गया है। निरंजनी अखाड़े में श्रीमहंत रविंद्र पुरी, सचिव राम रतन गिरी ने मिलकर स्नान की तैयारियों को पूरा किया। जूना अखाड़े की छावनी में महंत हरि गिरी, अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी, महंत नारायण गिरी ने मिलकर महामंडलेश्वर के क्रम पर विस्तार से चर्चा की।

आखिरी अमृत स्नान
महाकुंभ 2025 का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान सोमवार को होना है। इसको लेकर सभी अखाड़ों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अखाड़ों में रथ और पालकी को सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सभी महामंडलेश्वर इस स्नान में शामिल होंगे। तय किए गए समय पर ही अखाड़ों का अमृत स्नान होगा। बसंत पंचमी पर सुबह चार बजे से अखाड़ों का शिविर से प्रस्थान शुरू हो जाएगा।

वह बातें जो आपको जानना जरूरी है
महाकुंभ के आखिरी अमृत स्नान की प्रक्रिया सुबह 4 बजे शुरू होगी। सुबह 5 बजे से आखरी अमृत स्नान शुरू हो जाएगा। 2 से 4 फरवरी तक प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है। वीआईपी पास भी रद्द कर दिए गए हैं। निगरानी के लिए हेलिकॉप्टर तैनात किया गया है। 4 फरवरी तक श्रद्धालुओं को अपने वाहन शहर के बाहर पार्किंग में खड़े करने होंगे। पार्किंग से वे शटल बस से या पैदल घाटों तक पहुंच सकेंगे। प्रयागराज के सभी रेलवे स्टेशनों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर दी गई है। एक साइड से श्रद्धालु आएंगे तो दूसरी साइड से निकासी होगी।

महाकुंभ हादसा : जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
महाकुंभ में हुए हादसे को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक इस जनहित याचिका को तीन फरवरी के लिए सूचीबद्ध किया गया है। याचिका में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश देने और नियमों का पालन कराने की मांग की गई है।

Read More हिंद महासागर में हमले पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का केंद्र पर तीखा हमला, कहा-देश के रणनीतिक और राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा कर रही है सरकार, विदेश नीति पर उठाए सवाल

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला