बेरोजगारी और वोट चोरी एक ही सिक्के के दो पहलू : आजाद भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा संकट, राहुल गांधी बोले- बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या 

युवाओं के सपनों की रक्षा करने की कोई परवाह नहीं रहती

बेरोजगारी और वोट चोरी एक ही सिक्के के दो पहलू : आजाद भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा संकट, राहुल गांधी बोले- बेरोजगारी युवाओं की सबसे बड़ी समस्या 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए  उन्होंने कहा कि बेरोजरी उच्चतम स्तर पर है।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की राजधानी पटना में होने वाली वाली पार्टी की कार्यसमिति की बैठक से पहले एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया और उसे बेरोजगारी से जोड़ते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा संकट है। गांधी ने सोशल मीडिया में संदेश में कहा कि भारत में युवाओं की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है और इसका सीधा रिश्ता वोट चोरी से है। जब सरकार चुनाव जनता का विश्वास जीतकर नहीं, बल्कि चोरी करके जीतती है, तो उसे नौकरियां देने, भर्ती प्रक्रियाएं सुधारने या युवाओं के सपनों की रक्षा करने की कोई परवाह नहीं रहती।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए  उन्होंने कहा कि बेरोजरी उच्चतम स्तर पर है, नौकरियां लगातार घट रही हैं और भर्ती प्रक्रियाएं पेपर लीक व भ्रष्टाचार से ध्वस्त हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, Þदेश का युवा मेहनत कर रहा है, सपने देख रहा है, लेकिन मोदी सिर्फ अपने जनसंपर्क अभियान, सेलिब्रिटीज से गुणगान और अरबपतियों के मुनाफे में व्यस्त हैं। युवाओं की उम्मीदों को तोडऩा और उन्हें हताश करना ही इस सरकार की असली पहचान बन चुकी है।

गांधी ने कहा कि अब हालात बदल रहे हैं। भारत का युवा समझ चुका है कि असली लड़ाई सिर्फ नौकरियों की नहीं, बल्कि वोट चोरी के खिलाफ है। जब तक चुनाव चोरी होते रहेंगे, तब तक बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ते रहेंगे।Þ उन्होंने आगे कहा,  अब युवा न नौकरी की लूट सहेंगे, न वोट की चोरी। भारत को बेरोजगारी और वोट चोरी से मुक्त करना ही अब सबसे बड़ी देशभक्ति है। 

 

Read More दिवाली पर बनी मां, चार दिन में उजड़ गई गृहस्थी, प्रीति की इलाज के दौरान मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध