यूपी में रेल हादसा : रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे लोग, ट्रेन से कटकर 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु 

कालका मेल का चुनार स्टेशन पर ठहराव नहीं था

यूपी में रेल हादसा : रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे लोग, ट्रेन से कटकर 6 श्रद्धालुओं की मृत्यु 

ट्रेन अपने स्पीड से गुजरी, जिसमें कई श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गये। इस हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि कुछ अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के चुनार रेलवे स्टेशन पर सुबह वाराणसी जा रहे 6 महिला श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी, जबकि कुछ अन्य घायल हो गये। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोमो प्रयागराज पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी। इस बीच कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर जाने लगे। उसी समय हावड़ा कालका मेल दिल्ली की ओर जा रही थी। कालका मेल का चुनार स्टेशन पर ठहराव नहीं था।

ट्रेन अपने स्पीड से गुजरी, जिसमें कई श्रद्धालु ट्रेन की चपेट में आ गये। इस हादसे में 6 लोगों की मृत्यु हो गयी, जबकि कुछ अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एवं रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुये है।  

Tags: train

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
लंबे समय से शिक्षक 10वीं व12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 
कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने नगर निगम चुनावों में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
विवाह योग्य उम्र नहीं रखने वाले बालिग भी रह सकते हैं साथ : अदालत ने कहा- लिव इन संबंध न तो अवैध हैं और ना ही बिना विवाह साथ रहना अपराध
माटी बचेगी तभी तो मानव बचेगा