रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: अब तक के दूसरे निचले स्तर पर रुपया, 91 रुपए से नीचे आया, जानें आम आदमी की जेब पर कैसे बढ़ेगा बोझ ?

पहली बार ₹91 से नीचे पहुंचा

रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: अब तक के दूसरे निचले स्तर पर रुपया, 91 रुपए से नीचे आया, जानें आम आदमी की जेब पर कैसे बढ़ेगा बोझ ?

भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹91.01 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक व्यापार तनाव और भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा लगातार पूंजी निकालने से रुपये पर भारी दबाव बना हुआ है।

मुंबई। रुपया 11.25 पैसे टूटकर अब तक के दूसरे निचले स्तर पर आ गया और एक डॉलर 90.90 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा में यह लगातार चौथी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 44.75 पैसे गिरकर 90.7875 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। चार दिन में यह 72.50 पैसे टूटी है।

रुपये का ऐतिहासिक निचला स्तर 16 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जब यह बीच कारोबार में 91.14 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद 90.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपये में सुबह के कारोबार में तेजी रही। यह 10.75 पैसे मजबूत होकर 90.68 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.65 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ने के बाद गिरता हुआ 91.01 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया। 

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही गिरावट से भारतीय मुद्रा को शुरुआती मजबूती मिली। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय शेयर बाजार से पैसे निकालने से रुपया दबाव में आ गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब