रिकॉर्ड वोटिंग : बिहार में प्रथम चरण में पड़े 65% वोट, 1314 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया

रिकॉर्ड वोटिंग : बिहार में प्रथम चरण में पड़े 65% वोट, 1314 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव समेत 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया।

पटना। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच गुरुवार को 121 विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान में  करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम) में बंद कर दिया। प्रथम चरण के चुनाव में कुल तीन करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाताओं के करीब 65 प्रतिशत वोटरों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बिहार के दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा, महागठबंधन से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव समेत 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया।

दूसरा चरण 11 को, 14 को परिणाम
बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किये जांगे। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को इस वर्ष समाप्त हो रहा है। 

Tags: votes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला सिंधी कैंप बस स्टैंड पर लावारिस बैगों से 38.63 किलो डोडा चूरा-पाउडर बरामद, जानें पूरा मामला
सिंधी कैंप थाना पुलिस ने बस स्टैंड पर चेकिंग के दौरान 2 लावारिस बैगों से 38.630 किलो अवैध डोडा चूरा...
पीओके 'चुनाव' के पहले चरण में हिंसा, पीपीपी कार्यकर्ता की मौत के बाद राजनीतिक तनाव और आरोप-प्रत्यारोप तेज
42वें पंडित मनमोहन भट्ट राष्ट्रीय स्मृति संगीत महोत्सव : शिव वंदना से गूंजी सुर साधना, बांसुरी के सुरीले स्वर और शास्त्रीय गायन ने बांधा समां
हरित भविष्य की राह : प्रकृति संरक्षण का संकल्प
असम सरकार का बड़ा फैसला : NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी मामले होंगे वापस, गिरफ्तार 13 लोगों की रिहाई की प्रक्रिया तेज
एटीएफ महंगा पड़ने से जयपुर-सूरत उड़ान पर असर, इंडिगो ने सप्ताह में दो दिन बंद किया संचालन
आरटीओ-डीटीओ में पेन डाउन हड़ताल पर मंथन, परिवहन निरीक्षकों के समर्थन में अधिकारी भी आ सकते हैं आंदोलन में