फास्टैग में बार-बार रिचार्ज की समस्या खत्म : 3 हजार में एक साल के लिए फास्टैग, गडकरी ने कहा- टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान करेगी

यह पास 15 अगस्त से उपलब्ध रहेगा

फास्टैग में बार-बार रिचार्ज की समस्या खत्म : 3 हजार में एक साल के लिए फास्टैग, गडकरी ने कहा- टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान करेगी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को खुद यह जानकारी दी

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने टोल प्लाजाओं पर बढते विवादों तथा भीड को कम करने और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निजी वाहनों के लिए 3 हजार रूपए का फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू करने का निर्णय लिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को खुद यह जानकारी दी। यह पास आगामी 15 अगस्त से उपलब्ध रहेगा और सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक जो भी पहले हो वैध रहेगा।

गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि “ एक ऐतिहासिक पहल के तहत 15 अगस्त 2025 से 3,000 रूपए की कीमत वाला फास्टैग आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक,जो भी पहले हो,वैध रहेगा।
 यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है और यह देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर निर्बाध यात्रा को संभव बनाएगा।”

उन्होंने कहा कि पास के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए जल्द ही राजमार्ग यात्रा ऐप और राष्ट्रीय राजमार्ग की वेबसाइट पर इसके लिए एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। गडकरी ने कहा कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का समाधान करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।

उन्होंने कहा कि वार्षिक पास नीति प्रतीक्षा समय घटाकर, भीड़ कम कर और टोल प्लाज़ाओं पर विवाद को समाप्त कर, लाखों निजी वाहन चालकों के लिए तेज़, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव के लिए बनाई गई है।

Read More कोलकाता के कालीघाट मंदिर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार: प्रदर्शनकारियों ने दिखाए काले झंड़े, लगाए "वोटर नहीं, तो वोट नहीं" के नारे

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ? बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू: क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जानें कब आएगा रिजल्ट ?
बिहार की 5 राज्यसभा सीटों के लिए विधानसभा में मतदान जारी है। नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और अन्य दिग्गजों ने...
दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला : अधिकारियों ने निलंबित की उड़ानें : यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया कदम,
प्रदेश में गैस किल्लत नहीं : सप्ताह भर में सामान्य हो जाएंगे हालात, गोदारा ने कहा- कॉमर्शियल गैस सिलेण्डर की आपूर्ति भी जल्द होगी शुरू
बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स : वर्ल्डकप जीतने वाली टीमें सम्मानित, बिन्नी, द्रविड़ व मिताली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
जानें राज काज में क्या है खास 
‘आपदा को अवसर में बदला’: बदल गया रोटी का जायका, ढाबा संचालक ने गैस सिलेण्डरों के बजाय तंदूर किए शुरू 
ओडिशा में भीषण हादसा: एससीबी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, 13 अन्य घायल, मृतकों के परिजनों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा