रिपोर्ट में खुलासा, 170 करोड़ पहुंच जाएगी भारत की आबादी
आबादी में 12 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया गया है
भारत उस समय दुनिया में जनसंख्या के मामले में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि 50-60 वर्षों में दुनिया की आबादी बढ़ने की संभावना है।
वॉशिंगटन। भारत की आबादी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अगर भारत की आबादी इसी तरह बढ़ेगी, तो 2060 के दशक तक भारत की जनसंख्या करीब 170 करोड़ तक पहुंच जाएगी। हालांकि इस समय भारत की आबादी 141.72 करोड़ है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि इसके बाद जनसंख्या में गिरावट आएगी। रिपोर्ट के अनुसार आबादी में 12 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
भारत उस समय दुनिया में जनसंख्या के मामले में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया कि 50-60 वर्षों में दुनिया की आबादी बढ़ने की संभावना है। यह 2080 के दशक में लगभग 1030 करोड़ तक पहुंच जाएगी। इस समय दुनिया की आबादी 820 करोड़ है। आबादी बढ़ने के बाद दुनिया में गिरावट शुरू हो जाएगी।
Tags: Population
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 09:26:00
कारगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1999 के युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने...

Comment List