घरेलू हिंसा, गरीबी और पोलियो को हराकर शर्मिला धनकड़ ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ पैरा एथलेटिक्स का गोल्ड

संघर्षों को मात देकर देश का नाम किया रोशन

घरेलू हिंसा, गरीबी और पोलियो को हराकर शर्मिला धनकड़ ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ पैरा एथलेटिक्स का गोल्ड
महेंद्रगढ़ की पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स की शॉट पुट F57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। 9.81 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ उन्होंने भारत का दो दशक लंबा पदक का इंतजार खत्म किया। पारिवारिक संघर्षों को मात देकर उन्होंने देश का नाम रोशन किया।

हरियाणा। हरियाणा के महेंद्रगढ़ की पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने संघर्ष की मिसाल पेश करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीत लिया। महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में उन्होंने 9.81 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स की पैरा एथलेटिक्स स्पर्धा में 20 वर्षों से चला आ रहा पदक का इंतजार भी समाप्त हो गया। 

बचपन में पोलियो से प्रभावित हुई शर्मिला ने गरीबी, घरेलू हिंसा और आर्थिक तंगी जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना किया। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने दो बेटियों के साथ नई शुरुआत की। दूसरे पति अजीत सिंह के सहयोग से उन्होंने पैरा खेलों में कदम रखा और 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड जीतकर पहचान बनाई। खेल जारी रखने के लिए परिवार ने अपना घर तक बेच दिया। अब शर्मिला का सपना फिर से अपना घर खरीदने और अपनी बेटियों का उज्ज्वल भविष्य बनाने का है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में कांवड़ यात्रा का ट्रैफिक अलर्ट: 11 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर जाम का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी दिल्ली में कांवड़ यात्रा का ट्रैफिक अलर्ट: 11 अगस्त तक कई प्रमुख मार्गों पर जाम का खतरा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में विशेष यातायात एडवाइजरी जारी की है। 30 जुलाई से...
खुद अपनी बदहाली की कहानी कह रहा 15 साल पहले बना श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम
एसएमएस अस्पताल ने रचा इतिहास, रोबोटिक तकनीक से भोजन नली के कैंसर का पहला सफल ऑपरेशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने पर राज्यपाल का जोर, नशामुक्त राजस्थान का दिया संदेश
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास : इंस्टाग्राम पर किया ऐलान, विराट कोहली ने शानदार करियर के लिए दी बधाई
घरेलू हिंसा, गरीबी और पोलियो को हराकर शर्मिला धनकड़ ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया कॉमनवेल्थ पैरा एथलेटिक्स का गोल्ड