राजस्थान के जीरा-सौंफ सहित इसबगोल, सरसों एवं अन्य कृषि उत्पादों को मिले जीआई टैग, अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) का आग्रह

प्रदेश के किसानों एवं व्यापार जगत के हित में अत्यंत आवश्यक

राजस्थान के जीरा-सौंफ सहित इसबगोल, सरसों एवं अन्य कृषि उत्पादों को मिले जीआई टैग, अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) का आग्रह
अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) ने राज्य सरकार से राजस्थान में उत्पादित जीरा और सौंफ को जल्द भौगोलिक संकेतक (GI) टैग दिलाने की मांग की। एसोसिएशन का कहना है कि उत्पादों की विशिष्ट गुणवत्ता और पहचान किसानों व व्यापारियों के हित में।

जयपुर। अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) ने राजस्थान सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश में उत्पादित जीरा एवं सौंफ को शीघ्र भौगोलिक संकेतक (GI Tag) दिलाने के लिए प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन की एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमे विष्णु भूत, कमल कंदोई, आशीष सराफ, प्रेम बियानी, जसवंत मील, सज्जन सिंह, तपेश जैन, मधुसूदन शर्मा, श्रवण पारीक, हनीफ टांक, संजय शर्मा, एच.एम. जौहरी उपस्थित पदाधिकारियों का कहना है कि राजस्थान की जलवायु एवं मिट्टी में उत्पादित जीरा और सौंफ अपनी उत्कृष्ट गुणवत्ता, विशिष्ट स्वाद एवं सुगंध के कारण देश-विदेश के बाजारों में अपनी अलग पहचान रखते हैं। ऐसे में इन उत्पादों का जीआई टैग राजस्थान को मिलना प्रदेश के किसानों एवं व्यापार जगत के हित में अत्यंत आवश्यक है।

हाल ही में प्रकाशित समाचारों के अनुसार, जीरा एवं सौंफ के जीआई टैग को लेकर उत्पन्न स्थिति ने प्रदेश के किसानों एवं व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। यदि राजस्थान के पारंपरिक एवं प्रमुख कृषि उत्पादों को उनका वास्तविक भौगोलिक अधिकार नहीं मिला, तो इसका सीधा प्रभाव प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, किसानों और व्यापार पर पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के जीरा-सौंफ सहित इसबगोल, सरसों एवं अन्य कृषि उत्पादों को मिले जीआई टैग, अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) का आग्रह राजस्थान के जीरा-सौंफ सहित इसबगोल, सरसों एवं अन्य कृषि उत्पादों को मिले जीआई टैग, अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) का आग्रह
अखिल राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन (आरतिया) ने राज्य सरकार से राजस्थान में उत्पादित जीरा और सौंफ को जल्द भौगोलिक...
केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का राजधानी में प्रदर्शन, उदय भानु ने कहा- विद्यार्थियों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर सरकार को देना चाहिए जवाब
बारिश के बीच वंदेमातरम रोड पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत
अमेरिकी सैनिकों पर हमले की कोशिश : ईरान पर किए हमले, ड्रोन सुविधाओं को बनाया निशाना
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन: पहले दिन हेल्पलाइन पर मिली 2,000 शिकायतें, AI से होगी जांच
भोपाल की 'लेडी सिंघम' का साहस कैमरे में कैद, प्रदर्शनकारियों के सामने बस रोककर कानून-व्यवस्था बचाने का वीडियो हुआ वायरल
भाजपा के सच को जान चुका है देश का युवा : लोगों को समझ आ चुकी सच्चाई, प्रियंका ने कहा- अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी आजादी की लड़ाई