दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर प्रदेश कांग्रेस की बैठक : जरुरी मामलों पर की विस्तार से चर्चा, भाजपा को घेरने की तैयारी

मनरेगा को खत्म किए जाने के विरोध में जारी आंदोलन भी शामिल है

दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर प्रदेश कांग्रेस की बैठक : जरुरी मामलों पर की विस्तार से चर्चा, भाजपा को घेरने की तैयारी

इसी साल मार्च-अप्रैल में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं राज्यभर में पार्टी संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।

नई दिल्ली। भले ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव साल 2028 में और आम चुनाव 2029 में होंगे। लेकिन प्रदेश कांग्रेस इसके लिए अभी से ही पूरी शिद्दत से जुट जाना चाहती है। इसीलिए पार्टी आलाकमान के साथ प्रदेश नेतृत्व अभी से ही इसकी तैयारियों में जुट गया है। दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच इस बारे में गहन मंथन हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), विधानसभा सत्र, पंचायत चुनाव समेत प्रदेश कांग्रेस से जुड़े सभी जरुरी मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा राज्य की भाजपा सरकार को भी विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी की जा रही है। जिसकी जानकारी बैठक में प्रदेश नेतृत्व की ओर से पार्टी आलाकमान को दी गई। इसके अलावा इसी साल मार्च-अप्रैल में होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों एवं राज्यभर में पार्टी संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। जिसमें खासतौर से मनरेगा को खत्म किए जाने के विरोध में जारी आंदोलन भी शामिल है।

यह नेता रहे मौजूद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी प्रवक्ता एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा मौजूद रहे। वहीं, राजस्थान के नेताओं में प्रभारी महासचिव एसएस रंधावा, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता विपक्ष टीकाराम जूली, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री एवं पीसीसी चीफ रहे सचिन पायलट एवं हरीश चैधरी आदि मौजूद रहे।

 

Read More पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने सुरक्षा मामलों की समिति में पश्चिम एशिया में स्थिति की समीक्षा की, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका