चुनाव पास आने के साथ भाजपा के लिए बढ़ रहा है समर्थन : मोदी

वंचितों के पास पर्याप्त भूमि नहीं होती

चुनाव पास आने के साथ भाजपा के लिए बढ़ रहा है समर्थन : मोदी
बाबा साहेब आंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। गरीबों, वंचितों के पास पर्याप्त भूमि नहीं होती। 

सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोहाना में आयोजित ‘जन आशीर्वाद रैली’ में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव पास आ रहा है, वैसे-वैसे हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मोदी ने कहा कि पूरा हरियाणा फिर एक बार भाजपा सरकार की बात कह रहा है। हरियाणा खेती और उद्योग में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगिकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। बाबा साहेब आंबेडकर मानते थे कि दलितों के सशक्तिकरण में उद्योगों की बड़ी भूमिका होती है। गरीबों, वंचितों के पास पर्याप्त भूमि नहीं होती। 

बाबा साहेब कहते थे कि जब फैक्ट्रियां लगती हैं तो गरीबों, वंचितों को अवसर मिलता है। भाजपा की नीतियों, निर्णयों और विचारों में बाबा साहब की यही सोच दिखाई देगी। देश में आबादी बढ़ रही है और खेत छोटे हो रहे हैं। अर्थशास्त्री मानते हैं कि गांव में खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे रास्ते भी होने चाहिए। केवल खेती से गुजारा नहीं होता। इसलिए जब उद्योगों का विस्तार होता है, तो किसानों का जीवन भी बेहतर होता है। इसलिए भाजपा खेती को तो बढ़ावा देती ही है। इसके साथ ही व्यापार व कारोबार को भी बढ़ावा देती है। पिछले 10 साल में पूरी दुनिया का भारत पर भरोसा बढ़ा है। 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस