केवल दिल्ली तक सीमित न हो पटाखा प्रतिबंध : पूरे देश में लागू हो यह नीति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरे देश को स्वच्छ वातावरण का हक

सीएक्यूएम को भी नोटिस जारी

केवल दिल्ली तक सीमित न हो पटाखा प्रतिबंध : पूरे देश में लागू हो यह नीति, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पूरे देश को स्वच्छ वातावरण का हक

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर सरकार पटाखों पर रोक लगाने का विचार करती है।

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि पटाखों पर प्रतिबंध केवल राजधानी दिल्ली तक सीमित नहीं रहना चाहिए। अदालत ने टिप्पणी की है कि स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त हवा का अधिकार देश के हर नागरिक को है, न कि केवल "अभिजात वर्ग" वाली दिल्ली को है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर सरकार पटाखों पर रोक लगाने का विचार करती है, तो यह नीति पूरे देश में लागू होनी चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश ने सवाल उठाया कि "क्या सिर्फ इसलिए कि सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली में है या यह राजधानी है, यहां की हवा साफ होनी चाहिए और बाकी शहरों के लोग प्रदूषण झेलें। कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध के खिलाफ एक याचिका पर सीएक्यूएम को भी नोटिस जारी किया और 2 सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

आज का भविष्यफल      आज का भविष्यफल     
विशेष पितृकार्य अमावस्या।
बेटी चैरिटी वॉक में जयपुर का दिखेगा खास रंग, फैशन के साथ मजबूत होगा बेटी सशक्तीकरण का संदेश
जयपुर में रसोई की आग ठण्डी : 25 दिन की समय सीमा ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी, बुकिंग का अंबार, सप्लाई की सुस्त रफ्तार
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध