निचली अदालत से ज़मानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को लगा झटका, हाईकोर्ट ने ज़मानत पर लगाई रोक

निचली अदालत से ज़मानत मिलने के बाद भी केजरीवाल को लगा झटका, हाईकोर्ट ने ज़मानत पर लगाई रोक

शीर्ष अदालत ने उन्हें दो जून को जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया था, जिसका उन्होंने पालन किया था। केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति -2021-22  में कथित घोटाले में ईडी ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। 

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत ने जमानत दी थी, लेकिन ईडी ने केजरीवाल की रिहाई को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। जहां जमानत के फैसले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट से रोक के बाद केजरीवाल की रिहाई पर अभी रोक रहेगी।

अवकाशकालीन न्यायाधीश नियाय बिंदू ने केजरीवाल और केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दलीलें दो दिनों तक सुनने के बाद कल देर शाम जमानत संबंधी अपना आदेश पारित किया। आदेश पारित होने के बाद ईडी ने जमानत को चुनौती देने की दलील देते हुए अदालत से अनुरोध किया था कि जमानत बांड पर हस्ताक्षर को 48 घंटे के लिए टाला जा सकता है, लेकिन न्यायाधीश ने ईडी की इस गुहार को ठुकराते हुए आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

अदालत ने कहा कि जमानत बांड कल ड्यूटी जज के सामने पेश किया जाना है। उच्चतम न्यायालय ने केजरीवाल को लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लेने ने के लिए 10 मई को एक जून तक की अंतिम जमानत दी थी। शीर्ष अदालत ने उन्हें दो जून को जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करने का भी निर्देश दिया था, जिसका उन्होंने पालन किया था। केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति -2021-22  में कथित घोटाले में ईडी ने 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल