तेजप्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी : जनशक्ति जनता दल रखा नाम, कहा- बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार 

एक्स हैंडल पर पार्टी का पोस्टर शेयर किया

तेजप्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी : जनशक्ति जनता दल रखा नाम, कहा- बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार 
तेजप्रताप यादव ने कहा है कि वह बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं।

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं और उनका मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। राजद से 6 साल के लिए निष्काषित तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बना ली है। तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है। वह इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

तेजप्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर पार्टी का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, राममनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण की तस्वीर है। हालांकि इस तस्वीर में तेजप्रताप के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की तस्वीर नहीं है। पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है। पोस्टर के जरिए ‘सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव’ का नारा दिया गया है। पोस्टर में दावा किया गया है कि जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप।

तेजप्रताप यादव ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। तेज प्रताप आए दिन राजद पर हमलावर रहते हैं। वहीं, अब तेज प्रताप ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के ऐलान के साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है। 

 

Read More चेन्नई में एक-एक कर गिरते गए श्रमिक : अमोनिया गैस रिसाव बना मौत का जाल, निजी फैक्ट्री में 7 श्रमिकों की थमीं सांसें

Read More ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चालक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा मेडिकल ऑफिसरों को स्क्रीनिंग कमेटी के जरिए सीधे प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर बनाने की प्रक्रिया का...
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर CM भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में देंगे 13 करोड़ की सौगात, लॉन्च करेंगे इंडस्ट्रीयल पॉलिसी
मानसून और जल संरक्षण का संकल्प
बारिश से स्थिति बदहाल होने के बाद विभागों की टूटी नींद : दूसरे दिन भी नहीं सुधरे हालात, जलभराव से निपटने के लिए तैयारी में जुटा प्रशासन
मिस राजस्थान 2026 का टैलेंट राउंड बना यादगार : टॉप 28 ने दिखाया हुनर, बिरला ऑडिटोरियम में ग्रैंड फिनाले