तेलंगाना: कांग्रेस की 6 गारंटी समेत 37 सूत्री घोषणापत्र जारी 

तेलंगाना: कांग्रेस की 6 गारंटी समेत 37 सूत्री घोषणापत्र जारी 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ शुक्रवार को यहां छह गारंटी समेत 37-सूत्रीय पार्टी का घोषणापत्र अभय हस्तम जारी किया।

हैदराबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ शुक्रवार को यहां छह गारंटी समेत 37-सूत्रीय पार्टी का घोषणापत्र अभय हस्तम जारी किया। कांग्रेस ने यहां गांधी भवन में 42 पन्नों का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें छह गारंटी और नौकरी कैलेंडर शामिल है। कांग्रेस ने कहा है कि तेलंगाना के उन लोगों की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए घोषणापत्र तैयार किया गया है, जो पिछले साढ़े नौ वर्षों से टीआरएस/बीआरएस सरकार के कार्यकाल में पीड़ित हैं। 
घोषणापत्र में कहा गया है कि यह बंगारू तेलंगाना के सपने को साकार करना सुनिश्चित करेगा। चुनावों में जीत हासिल कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद पहले ही साल में लोक सेवा आयोग और एक विशेष विभागीय भर्ती मिशन के माध्यम से दो लाख नौकरियां भरी जाएंगी तथा आवेदकों को किसी भी आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी जाएगी। खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य के लोगों को सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और बेलगाम प्रगति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस मौक पर तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू ने कहा कि हम इस घोषणापत्र को तेलंगाना के लोगों को समर्पित कर रहे हैं जो विभिन्न समुदायों, नागरिक समाजों और व्यक्तियों से परामर्श करने और उनकी समस्याओं का विश्लेषण करने के बाद तैयार किया गया है। तेलंगाना के विविध समुदायों की आशाओं और आकांक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए एक जीवंत, टिकाऊ और समृद्ध राज्य के लिए यह घोषणापत्र प्रस्तुत किया गया है। 

हम पूरे तेलंगाना के लोगों को आश्वस्त करते हैं कि एक बार कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी तो  निश्चित रूप से इस घोषणापत्र के हर वादे को लागू किया जायेगा और राज्य के लोगों के भविष्य को सुनहरे रास्ते पर ले जाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक  मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
नागालैंड की अनूठी सांस्कृतिक पहचान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य केवल एक महोत्सव की मेजबानी...
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम
सुशासन पखवाड़ा : भाजपा ने  नियुक्त किए संभाग प्रभारी और समन्वयक, राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की संभालेंगे कमान