सरकार ने भर्तियां रद्द कर किया विश्वासघात : बेरोजगार युवाओं ने कठिन परिश्रम से की थी तैयारी, सैलजा ने कहा- युवाओं के भविष्य पर किया प्रहार 

यह कोई सामान्य प्रशासनिक निर्णय नहीं

सरकार ने भर्तियां रद्द कर किया विश्वासघात : बेरोजगार युवाओं ने कठिन परिश्रम से की थी तैयारी, सैलजा ने कहा- युवाओं के भविष्य पर किया प्रहार 

सैलजा ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले युवाओं को लुभाने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 8653 पदों की भर्ती की घोषणा की गयी थी।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि 8653 पदों पर भर्तियां रद्द कर हरियाणा सरकार ने युवाओं की उम्मीदों को तोड़ कर रख दिया है। सैलजा ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले युवाओं को लुभाने के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 8653 पदों की भर्ती की घोषणा की गयी थी। इनमें पुलिस, आईआरबी, स्टेनो, टाइपिस्ट जैसे अहम पद शामिल थे, जिसके लिए बेरोजगार युवाओं ने कठिन परिश्रम से तैयारी की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने इन सभी भर्तियों के विज्ञापन वापस लेने की अनुमति देकर युवाओं के भविष्य पर करारा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई सामान्य प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा विश्वासघात है। 

सांसद ने सरकार से मांग की है कि 8653 पदों के सभी विज्ञापन को तत्काल प्रभाव से पुन: बहाल किया जाये, युवाओं को लिखित रूप में यह आश्वासन दिया जाये कि आगे से भर्तियों को लेकर कोई भ्रामक घोषणा नहीं की जायेगी। सभी लंबित भर्तियों की प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाये। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड अमेरिकी ट्रेड कोर्ट का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिल सकता है अरबों डॉलर का टैरिफ रिफंड
न्यूयॉर्क के संघीय ट्रेड कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए अवैध आयात शुल्क (टैरिफ)...
राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी
पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट