सावरकर के पढ़ाए हिंदुत्व का असर, यजमान ऊपर और हवन कुंड नीचे : दिग्विजय सिंह

हिन्दू सनातन धर्म और सावरकर का हिंदुत्व बिल्कुल अलग अलग है: सिंह

सावरकर के पढ़ाए हिंदुत्व का असर, यजमान ऊपर और हवन कुंड नीचे : दिग्विजय सिंह

नड्डा ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय के भूमिपूजन की तस्वीरें ट्वीट कीं थीं। सिंह ने इसी ट्वीट के संदर्भ में आज अपना ट्वीट किया है।

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा पर हमला बोलते हुए आज कहा कि ये सावरकर के पढ़ाये हिंदुत्व के यही संस्कार हैं कि यजमान ऊंचे आसन पर बैठे हैं और हवन कुंड यजमान से नीचे है।

दरअसल नड्डा ने दो दिन पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यालय के भूमिपूजन की तस्वीरें ट्वीट कीं थीं। सिंह ने इसी ट्वीट के संदर्भ में आज अपना ट्वीट किया है।

सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि सावरकर के पढ़ाये हिंदुत्व के यही संस्कार हैं यजमान ऊंचे आसन पर, यज्ञाचार्य और हवन कुंड यजमान से नीचे। उन्होंने कहा कि वे इसीलिए हमेशा कहते हैं कि हिन्दू सनातन धर्म और सावरकर का हिंदुत्व बिल्कुल अलग अलग है। 

इसके साथ ही उन्होंने नड्डा को संबोधित करते हुए कहा कि आप तो मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के दामाद हैं आपने ये गलती कैसे कर दी?

Read More इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नागरिकों को परेशान करने के लिए नियम नहीं बनाएं, 8 दिन में कैंसिल हो चुकीं 5000 से ज्यादा फ्लाइट

भोपाल में हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सपत्नीक हवन-पूजन में शामिल हुए थे।

Read More पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा का आरोप, बोलीं-सरकार खुद ही संसद नहीं चलाना चाहती, क्योंकि....जानें पूरा मामला
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...
मोदी पर विवादित नारा लगाने वाली मंजुलता मीना अपने बयान पर कायम, कहा- मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया
जेडीए द्वारा 16 से 24 दिसंबर तक होगा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन, लंबित मामलों का होगा निस्तारण
आम आदमी की जेब पर फिर पड़ेगी की महंगाई की मार, थोक मुद्रास्फीति की दर लगातार दूसरे महीने शून्य से नीचे
जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार, बिना नंबर की क्रेटा कार व 49 हजार नकद बरामद
दरभंगा से लगातार हैं 6 बार के विधायक संजय सरावगी बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिम्मेदारी मिलते ही दिया संगठन को मजबूत करने का संदेश
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल, एक दिवसीय विशेष सत्र की रणनीति पर होगी चर्चा