ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का पहला कानून : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट होंगे बंद, तकनीकी कंपनियों के लिए निर्देश जारी 

हम कुछ जरूरी कदमों के जरिए कुछ अर्थपूर्ण परिवर्तन लाना चाहते 

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का पहला कानून : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट होंगे बंद, तकनीकी कंपनियों के लिए निर्देश जारी 

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तकनीकी कंपनियों के लिए नियामक निर्देश जारी किया है।

कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने तकनीकी कंपनियों के लिए नियामक निर्देश जारी किया है, जिसके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया एकाउंट 10 दिसंबर तक बंद करने होगे।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह निर्देश जारी किया है, जो 10 दिसंबर से प्रभावी होगा। ऑस्ट्रेलिया का यह दुनिया का पहला कानून है, जो नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाता है।

दिसंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया की संसद द्वारा पारित किए गए इस कानून का पालन न करने पर कंपनियों पर 49.5 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (33 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की मंत्री अनिका वेल्स और ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि यह प्रतिबंध तुरंत पूरी तरह से प्रभावी हो जाएंगे। वेल्स ने कहा- हम तुरंत किसी पूर्णता की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम कुछ जरूरी कदमों के जरिए कुछ अर्थपूर्ण परिवर्तन लाना चाहते हैं, जो हमारी संस्कृति पर गहरा प्रभाव डालेंगे और बच्चों को सुरक्षित रखेंगे।

Read More आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी करते 9 लोग गिरफ्तार, 1.27 लाख बरामद

ग्रांट ने कहा कि सरकार समझती है कि इस प्रतिबंध का पालन करने के लिए किसी तकनीक का निर्माण करने और उसे लागू करने में वक्त लगेगा। कंपनियों को नीति और प्रक्रियाओं के पालन में असफलताओं का भी सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उम्र का पता लगाने वाली तकनीक का परीक्षण कराया था और यह पता चला है कि इस तकनीक को लागू किया जा सकता है।

Read More गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम

 

Read More सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- राहुल का बयान देश को अस्थिर करने के खतरनाक मंसूबों वाली मानसिकता का सरेआम प्रदर्शन

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन