Stock Market : मॉरीशस से आने वाले निवेश के नियम सख्त होने  से बाजार में हाहाकर

Stock Market : मॉरीशस से आने वाले निवेश के नियम सख्त होने  से बाजार में हाहाकर

मॉरीशस के जरिए भारत में होने वाले निवेश की फिर से जांच किए जाने के संशोधित नियम से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकर मच गया।

मुंबई। मॉरीशस के जरिए भारत में होने वाले निवेश की फिर से जांच किए जाने के संशोधित नियम से घबराए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में हाहाकर मच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स  793.25 अंक अर्थात 1.06 प्रतिशत का गोता लगाकर 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 74,244.90 अंक पर आ गया। साथ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 234.40 अंक यानी 1.03 प्रतिशत लुढ़ककर 22,519.40 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। इससे बीएसई का मिडकैप 0.49 प्रतिशत गिरकर 40,909.03 अंक और स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत टूटकर 45,872.07 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3943 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2373 में बिकवाली जबकि 1466 में लिवाली हुई वहीं 104 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 45 कंपनियां लुढ़क गईं जबकि शेष पांच में बढ़त रही।

विश्लेषकों के अनुसार, मॉरीशस रूट से भारत में होने वाले निवेश के नियम को संशोधित किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वर्ष 2017 से पहले हुए निवेश की फिर से जांच की जा सकती है यानी 2017 से पहले के फंडों को प्रमाण देना होगा कि उनका गठन केवल कर में लाभ लेने के लिए नहीं किया गया था। इससे विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार से जमकर पैसे निकाल लिए।

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : महिला आरक्षण और परिसीमन पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी पक्षों और राज्यों से हो व्यापक चर्चा

इससे बीएसई के सभी 20 समूह दबाव में आ गए। इस दौरान कमोडिटीज 0.84, सीडी 0.62, ऊर्जा 1.01, एफएमसीजी 1.10, वित्तीय सेवाएं 0.81, हेल्थकेयर 1.23, इंडस्ट्रियल्स 0.54, आईटी 0.84, दूरसंचार 0.42, यूटिलिटीज 1.02, ऑटो 0.59, बैंकिंग 0.91, कैपिटल गुड्स 0.49, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.39, धातु 0.55, तेल एवं गैस 1.28, पावर 0.77, रियल्टी 0.96, टेक 0.69 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.05 प्रतिशत लुढ़क गए।

Read More लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार : सम्राट और विजय चौधरी की मौजूदगी में राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, सम्राट का सीएम बनना तय

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 1.31, जर्मनी का डैक्स 0.86 और जापान का निक्केई 0.21 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 2.18, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.93 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.49 गिर गया।

Read More अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार : सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछला, इन कं​पनियों में दिखेगा एक्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता विशाल जेठवा ने अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए शुरू की तैयारी : दिखा अभिनेता का नया फिटनेस अवतार, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
अभिनेता विशाल जेठवा ने आगामी प्रोजेक्ट के लिए कड़ी फिटनेस तैयारी शुरू की। 105 पुल-अप्स और वर्कआउट से पड़े छालों...
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया संबोधन, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक का कड़ा विरोध : विपक्ष की वापस लेने की मांग, कहा- यह संविधान के खिलाफ; विरोध में पड़े 185 मत
77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन : अपराध नियंत्रण पर दिया जोर, कहा- पिछले दो वर्षों में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की आई कमी
डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी मजबूती के साथ खुला, 93.32 पर पहुंचा
आरसीए से पूरी तरह खाली कराया नॉर्थ ब्लॉक : एकेडमी की छत से बेसमेंट तक बिखरा है सामान, कार्यालय व्यवस्था प्रभावित
एएनटीएफ का तस्करों पर शिकंजे की गोल्डन जुबली : छह माह में 50 इनामी सलाखों के पीछे, तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी