कोई दिक्कत नहीं, सेना है ना : रामबन में लोगों को विश्वास, सेना ने संभाला राहत कार्य

आठ टुकड़ियों को तैयार रखा गया 

कोई दिक्कत नहीं, सेना है ना : रामबन में लोगों को विश्वास, सेना ने संभाला राहत कार्य

प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि बहाली में 48 घंटे तक का समय लग सकता है। 

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में बादल फटने तथा भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के बाधित होने से सेना ने त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया शुरू की है इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर सेना की आठ टुकड़ियों को तैयार रखा गया है। इस बीच चुनौतियों के बावजूद, लोगों का जोश देखते ही बनता है। एक फंसे हुए यात्री ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं, सेना है ना। सब कुछ ठीक हो जाएगा। सेना ने संकट के समय में जम्मू और कश्मीर के नागरिकों के साथ खड़े होने, सुरक्षा, सहायता और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। सेना के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिला आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और यातायात अधीक्षक सहित नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ तालमेल कर तेजी से कार्रवाई करते हुए सेना ने जमीनी आकलन कर तत्काल राहत अभियान शुरू किया।   

लोगों के लिए भोजन-रहने की व्यवस्था
फंसे हुए नागरिकों की सहायता के लिए बनिहाल, कराचियाल, डिगदौल, मैत्रा और चंद्रकोट से त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) को तुरंत तैनात किया गया है। सैनिकों ने प्रभावित लोगों को चाय, गर्म भोजन, अस्थाई आश्रय और बुनियादी चिकित्सा देखभाल प्रदान की है। इसके साथ ही जेसीबी और भारी उपकरणों से बाधित एनएच-44 पर सड़क साफ करने का काम शुरू कर दिया है। प्रारंभिक आकलन से संकेत मिलता है कि बहाली में 48 घंटे तक का समय लग सकता है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान ‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
पर्यटन विभाग और स्पिक मैके की “अनहद” संगीत श्रृंखला की सातवीं कड़ी शनिवार शाम आयोजित। आरआईसी सभागार में पद्मविभूषण सरोद...
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार
सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट : सोना और चांदी हुए सस्ते, जानें अब क्या है भाव
61 वर्ष के हुए आमिर खान : हिंदी सिनेमा को दी कई यादगार फिल्में, जानें संघर्ष से ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ बनने तक के प्रेरक फिल्मी सफर के बारे में 
यह तो सरासर लापरवाही है, 5 दिनों से टूटी पड़ी नहर की दीवार
पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार
आम राजा अल्फांसो अप्रैल में देगा दस्तक, महाराष्ट्र के देवगढ़ और रत्नागिरी से होगी आवक