अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किसानों को तूफान में झोंकने वाला : हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत देश के लोग, राहुल गांधी ने कहा- हम डाटा के मामले में ताकतवर

इस वक्त दुनिया के पास डाटा के दो पूल

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किसानों को तूफान में झोंकने वाला : हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत देश के लोग, राहुल गांधी ने कहा- हम डाटा के मामले में ताकतवर

यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि अब अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदेंगे और इस पर वह निगरानी भी रखेगा।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने अमेरिका की शर्त मानकर किसानों को तूफान में झोंकने का काम किया है। गांधी ने बजट 2026-27 पर चर्चा में सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ जिस प्रकार का समझौता किया गया है। इस समझौते में पूरी तरह आत्मसमर्पण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते में हमारे प्रति अमेरिका की कोई प्रतिबद्धता नहीं है और ऐसे  लगता है कि हमें मूर्ख बनाया गया है। भारतीय सामान पर पहले शुल्क 3 प्रतिशत लगता था, जिसे अब 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि अमेरिकी आयात पर शुल्क 16 प्रतिशत था, उसे शून्य कर दिया गया है। इससे तो हमारे वस्त्र उद्योग पूरी तरह खत्म हो जायेंगे, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने बंगलादेश से अमेरिकी आयात पर शुल्क शून्य कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि अब अमेरिका तय करेगा कि हम कहां से तेल खरीदेंगे और इस पर वह निगरानी भी रखेगा। भारत के इतिहास में पहली बार किसान एक तूफान का सामना कर रहे है। अमेरिका के कृषि उत्पादों के लिए बाजार खोल दिया है, जो बहुत निंदनीय है। इसमें सबसे रोचक बात है कि सरकार सामान्य परिस्थितियों में यह समझौता नहीं कर सकती थी और इसके पीछे असली कारण कुछ और है। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार होती और वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करते, तो पहली यह बात करते कि भारतीय डाटा सबसे महत्वपूर्ण है। अगर हमारे डाटा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बात बराबरी पर होगी। ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, उसे किसी भी हाल में सुरक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भी अपने अपने किसानों को सुरक्षित करना चाहते है। इसके बाद समान स्तर पर बात करते हैं। हमारी सरकार ने अपना नियंत्रण व्यापार का अमेरिका को दे दिया है।

गांधी ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत हमारे देश के लोग हैं। देश के 1.4 अरब लोग शानदार हैं, ऊर्जावान हैं, बुद्धिमान हैं। वे किसी को भी चुनौती दे सकते हैं। यह सिर्फ लोग नहीं हैं, यह हमारे पास डाटा का भी बड़ा पूल है। सभी लोग एआई के बारे में बात करते हैं, लेकिन एआई के बारे में बात करना किसी इंजन के बारे में बात करना है, इसके पेट्रोल यानी डाटा के बारे में बात करना भी जरूरी है। यानी अगर आपके पास पेट्रोल- डाटा नहीं है, तो एआई भी बेकार है। इस वक्त दुनिया के पास डाटा के दो पूल हैं- भारत का डाटा पूल (1.4 अरब लोगों का) और चीन (वहां भी इतनी ही जनसंख्या है)। यानी हम डाटा के मामले में ताकतवर हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ डॉलर को चुनौती मिल रही है। अमेरिकी वर्चस्व को चुनौती मिल रही है। अब हम दो सुपर पावर या कई सुपर पावर वाले दौर में जा रहे हैं। आर्थिक सर्वे की बात सही है। इन सबके केंद्र में एआई का समय है। सभी कह रहे हैं कि हम एआई के समय में जा रहे हैं। इससे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र को चुनौती मिल रही है। इंजीनियरों को भी चुनौती मिल रही है। हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां ऊर्जा और वित्त को हथियार बना लिया गया है। हम स्थिरता वाली दुनिया से अस्थिरता वाली दुनिया में जा रहे हैं।

Read More अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने दी देश की महिलाओं को शुभकामनाएं, गैस कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

Tags: agreement

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना