लोकसभा में अतीक अहमद को दी गई श्रद्धांजलि

कई पूर्व सद्स्यों के निधन पर जताया गहरा शोक

लोकसभा में अतीक अहमद को दी गई श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दो वर्तमान सदस्यों और ग्यारह पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

नई दिल्ली। लोकसभा में दो वर्तमान सदस्यों रतन लाल कटारिया और बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर और अतीक अहमद समेत ग्यारह पूर्व सद्स्यों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गयी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अतीक अहमद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह 14वीं लोकसभा के सदस्य थे। अतीक फूलपुर से सांसद थे और रेलवे से जुड़ी समिति के सदस्य भी रहे। गौरतलब है कि 15 अप्रेल 2023 को प्रयागराज में अतीक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही दो वर्तमान सदस्यों और ग्यारह पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अंबाला संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद रतन लाल कटारिया (71) का निधन 18 मई चंडीगढ में हुआ। वह कई समितियों के सदस्य रहे थे। वह हरियाणा विधानसभा के भी सदस्य रहे।

उन्होंने कहा कि बालूभाऊ उर्फ सुरेश नारायण धानोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान लोकसभा के सदस्य थे। उनका निधन 30 मई को 48 साल की उम्र में गुरुग्राम में हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि सदन वर्तमान और भूतपूर्व सदस्यों के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प