अमेरिका में अवैध प्रवासियों के पैदा होने वालों बच्चों को नहीं मिलेगी नागरिकता, ट्रम्प ने दिए आदेश

 शपथ लेते ही कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए 

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के पैदा होने वालों बच्चों को नहीं मिलेगी नागरिकता, ट्रम्प ने दिए आदेश

ट्रम्प ने जन्मजात नागरिकता को खत्म करने का फैसला किया है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ लेते ही कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। ट्रम्प ने जन्मजात नागरिकता को खत्म करने का फैसला किया है। उन्होंने उन माता-पिता के बच्चों को जन्मजात नागरिकता देने से इनकार करने का आदेश दिया है जो अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं या फिर अस्थाई वीजा लेकर रह रहे हैं। ट्रम्प ने इस आदेश को लागू करने के लिए 30 दिन का समय दिया है। ट्रम्प का ये आदेश अमेरिकी बच्चों को मिलने वाले जन्मजात नागरिकता के अधिकार को चुनौती देता है। अमेरिकी संविधान का 14वां संशोधन बच्चों को जन्मजात नागरिकता की गारंटी देता है। 

अमेरिका में यह कानून 150 साल से लागू है। ट्रंप ने सत्ता संभालते ही ऊर्जा लागत कम करने के उद्देश्य से सोमवार को एक कार्यकारी आदेश में राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल की घोषणा की।  ट्रम्प की ओर से घोषित किया गया यह ऊर्जा आपातकाल अमेरिका की संघीय सरकार द्वारा इस तरह का पहली बार उठाया गया कदम है। इस आपातकाल का उद्देश्य, ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाना है और इसके तहत संघीय सरकार के अपनी आपातकालीन शक्तियों का उपयोग करके ऊर्जा उत्पादन को तेज़ी से बढ़ाने में सक्षम होने की उम्मीद है। इस आपातकाल का लक्ष्य ऊर्जा आपूर्ति को बेहतर बनाना और ऊर्जा लागत को घटाना है, ताकि अमेरिकी नागरिकों और उद्योगों को सस्ती ऊर्जा मिल सके।

पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हुआ अमेरिका, ट्रंप ने किए आदेश पर हस्ताक्षर :

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार देर रात अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकालने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस कदम से अमेरिका दूसरी बार पेरिस जलवायु समझौते से बाहर निकल जाएगा।

Read More दक्षिण पूर्व एशिया से 266 भारतीय छूटकर पहुंचे भारत, साइबर अपराध केंद्रों में फंसे थे भारतीय 

विश्व स्वास्थ्य संगठन छोड़ने का आदेश :

Read More कोयला खादानों में हादसों को कम करने को लेकर सरकार गंभीर : रोकने के लिए किए जा रहे है लगातार काम, किशन रेड्डी ने कहा- नई तकनीक का कर रहे है प्रयोग 

ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से देश को को अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आदेश जारी किए हैं। नवनियुक्त अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद दस्तावेज़ को मंजूरी दी। यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने अमेरिका को डब्ल्यूएचओ से बाहर निकालने का आदेश दिया है। 

Read More इजरायल ने दक्षिणी सीरिया में पूर्व सैन्य स्थल पर किए हवाई हमले, वाहनों सहित 23 स्थलों को निशाना बनाया

यूएस कैपिटल हमले में 1000 से अधिक लोगों को माफी :

 ट्रम्प ने 6 जनवरी, 2021 को यूएस कैपिटल हमले में आरोपित 1,000 से अधिक लोगों को माफी दी तथा प्राउड बॉयज़ और ओथ कीपर्स के नेताओं की सजा कम कर दी। ट्रम्प ने ओवल कार्यालय से दोषी एवं आरोपित प्रतिवादियों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये बंधक हैं। लगभग 1,500 के लिए माफी- पूर्ण माफी। इनमें ओथ कीपर्स और प्राउड ब्वॉयज के 14 धुर दक्षिणपंथी चरमपंथियों की सजा शामिल है, जिन्हें राजद्रोह की साजिश के लिए दोषी हराया गया था या उन पर आरोप लगाए गए थे।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर