महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलें : 2 दशक बाद एक साथ नजर आए उद्धव और राज ठाकरे, अपनी पार्टियों के पुनरुद्धार के लिए पुराने धर्रे पर वापस आने की बना रहे है योजना  

राज ठाकरे फिलहाल किसी गठबंधन में शामिल नहीं  

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलें : 2 दशक बाद एक साथ नजर आए उद्धव और राज ठाकरे, अपनी पार्टियों के पुनरुद्धार के लिए पुराने धर्रे पर वापस आने की बना रहे है योजना  
करीब 2 दशक बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बाद महाराष्ट्र और मराठी-मानुष के मुद्दे पर एक मंच पर नजर आये।

मुंबई। महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तहत करीब 2 दशक बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बाद महाराष्ट्र और मराठी-मानुष के मुद्दे पर एक मंच पर नजर आये। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता ठाकरे बंधुओं के मिलन को बहुत उत्सुकता से देख रहे हैं। इस ऐतिहासिक मिलन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। उद्धव ठाकरे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के प्रमुख हैं और उनकी पार्टी एमवीए की सहयोगी है। महाराष्ट्र नवनिर्माण  सेना (मनसे) के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे फिलहाल किसी गठबंधन में शामिल नहीं हैं।

राज ठाकरे ने उद्धव से मतभेद के बाद वर्ष 2005 में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना से बाहर हो गए थे और वर्ष 2006 में उन्होंने मनसे का गठन किया था। वर्ष 2026 में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की 100वीं जयंती और शिवसेना का 60वां स्थापना वर्ष होगा। बालासाहेब ठाकरे ने 1926 में शिव सेना का गठन किया था। विभाजन के कारण यह पार्टी दोराहे पर खड़ी है, जो कभी राज्य की राजनीति में एक प्रमुख स्थान रखती थी। महाराष्ट्र में 25 साल से अधिक समय से गठबंधन की राजनीति चलन में रही है।

मौजूदा समय में ठाकरे बंधु अपनी-अपनी पार्टियों के पुनरुद्धार के लिए पुराने धर्रे पर वापस आने की योजना बना रहे हैं। दोनों पार्टियों ने वर्ष 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया है। शिवसेना की राजनीतिक यात्रा में 4 प्रमुख विद्रोह हुए हैं। 

 

Read More उत्तरी आयरलैंड में नस्लीय हिंसा : विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों लोग, एकजुट होकर निकाली शांति रैली

Read More अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने और हमलों के बावजूद समझौता अब भी संभव, ईरान से समझौते को लेकर और क्या बोले ट्रंप

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल जयपुर में होगा ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे शुभारंभ, 3 हजार से अधिक व्यापारी होंगे शामिल
19 जून को बिरला ऑडिटोरियम में ‘ONDC DigiDukaan Launch – भजन क्लबिंग 2026’ का आयोजन, उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।...
भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा हमला: सुधांशु त्रिवेदी ने लगाया छात्रों को मानसिक यातना देने का आरोप, 'छात्रों की गूंज' रैली पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) में टूट की अटकलें : पार्टी नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, किसी भी धड़े को स्वतंत्र दर्जा या विशेषाधिकार न देने का आग्रह
गोविंद देवजी मंदिर में 17 से 23 जून तक होगी वृंदावन के संत की भागवत कथा
ईरान की इजरायल को दोटूक, लेबनान में संघर्ष विराम उल्लंघन पर दी कड़ी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन, रेलवे ने जारी किया आदेश
लगातार चौथे दिन हरे निशान में बदं हुए बाजार, सेंसेक्स 347 अंक की बढ़त के साथ 77,155 पर बंद