यूपी के सिद्वार्थनगर मे सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बोलेरो, 8 बारातियों की मौत

बारात से बोलेरो गाड़ी मे 11 लोग बैठ कर वापस आ रहे थे कि बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कटया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो घुस गयी।

यूपी के सिद्वार्थनगर मे सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी बोलेरो, 8 बारातियों की मौत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सिद्वार्थनगर। उत्तर प्रदेश मे सिद्वार्थनगर जिले के जोगिया क्षेत्र मे सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में भिडऩे से बोलेरो कार में सवार आठ बारातियों की मौत हो गईं जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला गांव सेें बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात एक बारात गई थी। बारात से बोलेरो गाड़ी मे 11 लोग बैठ कर वापस आ रहे थे कि बांसी-नौगढ़ मार्ग पर कटया गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रेलर में बोलेरो घुस गयी।
   
इस हादसे में सात बरातियों मोनी,रामललित, रवि,शिवसागर,लाला,गोरख प्रसाद तथा पिन्टू निवासी ग्राम महला थाना शोहरतगढ़ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुईं है।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने  दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव