कश्मीर में गहरी खाई में गिरा वाहन, 4 लोगों की मौत
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है
पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है।
जम्मू। कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक वाहन डांगडुरु बांध स्थल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है।
Tags: ditch
Related Posts
Post Comment
Latest News
13 Mar 2025 17:02:34
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
Comment List