VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, दरभंगा आवास पर मिला पिता का शव

सीबीआई जांच की मांग

VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, दरभंगा आवास पर मिला पिता का शव

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल में अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में हत्या हो गई।

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल में अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में हत्या हो गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुन्नाथ रेड्डी ने मंगलवार को वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों ने घर में ही जीतन सहनी की हत्या कर दी है। घर के अंदर क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

वहीं, मुकेश सहनी ने दूरभाष पर बताया कि वह मुंबई में है। फ्लाइट नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह रात तक सुपौल स्थित अपने पैतृक घर पहुंचेंगे।

छानबीन के लिए एसआईटी गठित
मामले की छानबीन के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ जला रेड्डी ने मंगलवार को यहां बताया कि 16 जुलाई को  बिरौल थाना को सूचना मिली कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास में कर दी गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग घटनास्थल पर पहुंचे। रेड्डी ने बताया कि इस घटना के सफल उछ्वेदन के लिए  दरभंगा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) काम्या मिश्रा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल और  तकनीकी कोषांग, दरभंगा शामिल हैं। 

Read More कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया यू-टर्न का आरोप : जयराम रमेश बोले- महिला आरक्षण को लेकर स्पष्ट योजना नहीं बना पाई सरकार, विपक्ष से संवाद करने में रही विफल

 

Read More संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित