Wholesale Inflation अप्रैल में बढ़कर 1.26 प्रतिशत

पिछले महीने थोक मुद्रास्फीति 0.53 प्रतिशत थी

Wholesale Inflation अप्रैल में बढ़कर 1.26 प्रतिशत
अनाज और सब्जियों की कीमतों के दबाव में देश में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल 2024 में बढ़कर 1.26 प्रतिशत हो गयी।

 नई दिल्ली। अनाज और सब्जियों की कीमतों के दबाव में देश में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल 2024 में बढ़कर 1.26 प्रतिशत हो गयी। इससे पिछले महीने थोक मुद्रास्फीति 0.53 प्रतिशत थी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के  मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित खाद्य मुद्रास्फीति इस वर्ष  मार्च के 4.65 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर अप्रैल में 5.52 प्रतिशत पर पहुंच गयी।

मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अप्रैल, 2024 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं, बिजली, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, खाद्य उत्पादों के निर्माण, अन्य विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है।

इससे पहले सोमवार को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय  द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अप्रैल में कम होकर 4.83 प्रतिशत पर आ गयी जो इसका 11 माह का न्यूनतम स्तर है।

Read More प्रदूषण में भी विश्वगुरु बन रहा भारत! खड़गे का केन्द्र सरकार से सवाल- आखिर कब मिलेगी साफ हवा?

थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों से पता चलता है कि  दाल, सब्जियां, प्याज और आलू जैसी कई रसोई और खाद्य वस्तुओं के मामले में मुद्रास्फीति बढ़ी है। इस साल अप्रैल में प्याज का थोक भाव एक साल पहले की तुलना में 59 प्रतिशत ऊंचा था, जबकि आलू 71.97 प्रतिशत महंगा था।

Read More जंगल में किस बड़ी वारदात की थी तैयारी? 2 हथगोलों के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया  जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया 
डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए जयपुर प्रथम जिले के चिकित्सा संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में...
राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती
असंतुष्टों की पैरवी करना पड़ा भारी, रूस में 66 वर्षीय मानवाधिकार वकील को 12 साल कैद
नितिन नवीन ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले- छठ महापर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को विश्वभर में दिलाता है विशिष्ट पहचान, सुनाई बचपन की यादें
राजीविका और डेयरी सेक्टर से महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर 
केन्या में भीषण हादसा: इमारत का हिस्सा ढहने से 6 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
वक्री शुक्र 14 को होंगे मार्गी, चार राशियों की लाइफ होगी लग्जरी, राशि वालों के लिए नौकरी में तरक्की