जयपुर में हुआ रंगारंग आगाज : खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ने प्रतिभाओं के सपनों को दी नई उड़ान

खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध

जयपुर में हुआ रंगारंग आगाज : खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ने प्रतिभाओं के सपनों को दी नई उड़ान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, यह खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान की शुरुआत है। पहली बार राजस्थान की मेजबानी में हो रहे इन खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गेम्स से खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन भी बन सकता है, इसलिए सभी खिलाड़ी पूरी लगन से इन खेलों में हिस्सा लें।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को यहां कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स केवल एक प्रतियोगिता नहीं है, यह खिलाड़ियों के सपनों की उड़ान की शुरुआत है। पहली बार राजस्थान की मेजबानी में हो रहे इन खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन गेम्स से खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन भी बन सकता है, इसलिए सभी खिलाड़ी पूरी लगन से इन खेलों में हिस्सा लें। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन राजस्थान के 7 संभागों पर किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेने आए हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति खेल के मैदान में संघर्ष करना सीख जाता है और कभी हार नहीं मानता, वह जीवन की हर चुनौती का सामना करने में सक्षम बन जाता है। इन गेम्स में खिलाड़ी सिर्फ पदक जीतने नहीं आए हैं, बल्कि अपने भीतर के योद्धा को जगाने आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब पदक देखने के लिए भारत की आंखे तरस जाती थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने खेलों की दुनिया में मान-सम्मान अर्जित किया है। शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार खेलों को प्रोत्साहन देते हुए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रही है। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम प्रारंभ की है। इसमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को दुर्घटना एवं जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध होगा। वहीं भारत सरकार के टारगेट ओलंपिक पॉडियम स्कीम से प्रेरणा लेकर राजस्थान टारगेट ओलंपिक पॉडियम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अर्जुन पुरस्कार के समान द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता प्रशिक्षिकों को भी भूखण्ड आवंटित करने का निर्णय किया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान