कांग्रेस अध्यक्ष बने तो क्या अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम पद? राहुल का इशारा किसकी तरफ?

राहुल गांधी ने उदयपुर में किए गए वादे को निभाने की बात कही

कांग्रेस अध्यक्ष बने तो क्या अशोक गहलोत छोड़ेंगे सीएम पद? राहुल का इशारा किसकी तरफ?

इस बात की चर्चा हो रही है कि अशोक गहलोत सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक दिन पहले सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है। वह अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार की पहली पसंद माने जा रहे है। 

कांग्रेस में अध्यक्ष पद की कुर्सी की चर्चाओं के बीच राहुल गांधी के बयान के मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 'वन मैन वन पोस्ट' से राहुल गांधी का इशारा अशोक गहलोत की  तरफ था। केरल में राहुल गांधी ने उदयपुर में किए गए वादे को निभाने की बात कही है। वही दूसरी तरफ सीएम पद छोड़ने की बात पर अशोक गहलोत बात को टालते नजर आए और कहा कि वह तो सभी पद छोड़ने को तैयार हैं, लेकिन यह फैसला आलाकमान के हाथों में है। 

इस बात की चर्चा हो रही है कि अशोक गहलोत सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एक दिन पहले सोनिया गांधी से मुलाकात भी की है। वह अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार की पहली पसंद माने जा रहे है। 

वही दूसरी ओर सचिन पायलट केरल राहुल गांधी से मिलने गए थे। वह उस बैठक में शामिल नहीं थे जिसमें सीएम गहलोत ने राहुल के अध्यक्ष पद के लिए ना मानने पर खुद की उम्मीदवारी की बात कही थी। 

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के चुनाव के सिलसिले में अशोक गहलोत और शशि थरुर अब तक सोनिया गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। सोनिया गांधी ने यह साफ किया है कि पार्टी कोई भी नाम आगे नहीं करेगी, हर कोई उम्मीदवारी कर सकता है। अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की बात कही है। वही दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह भी उम्मीदवारी करने की इच्छा दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हे इस रेस से बाहर क्यों रखा जा रहा है। राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद की दावेदारी में उतरे नेताओं को यह सलाह दी है कि यह महज एक पद नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निजी बसों की छत से लगेज कैरियर हटाने के निर्देश पर विवाद, ऑपरेटरों ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी निजी बसों की छत से लगेज कैरियर हटाने के निर्देश पर विवाद, ऑपरेटरों ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
राज्य में निजी बसों की छत पर लगे लगेज कैरियर हटाने के परिवहन विभाग के निर्देशों को लेकर बड़ा विवाद...
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 इनामी नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी
डेम्बेले और बोनमाटी को मिला फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार, पीएसजी की ऐतिहासिक जीत और बार्सिलोना की स्टार चमकी
राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के नगरीय विकास विभाग को कहा- एनएफएसयू को जमीन देने के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राज्य सरकार
आईसीसी टी-20 रैंकिंग : भारत के अभिषेक बल्लेबाजी और वरुण गेंदबाजी में टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से चौथे स्थान पर पहुंचे तिलक वर्मा
आज का भविष्यफल     
1411 किलोग्राम वेजिटेबल सॉस सीज, चिकित्सा विभाग ने कानोता स्थित फर्म पर की कार्रवाई