क्या फिर भड़केगी ईरान-अमेरिका जंग? ट्रंप की सेना ने किया बड़ा हमला
चुनाव से पहले ईरान पर वार
वॉशिंगटन। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने ईरान पर एक और हमला किया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के केशम द्वीप को निशाना बनाया। इससे पहले ईरान की सरकारी मीडिया एजेंसी ने भी द्वीप पर कई विस्फोट होने की जानकारी दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के हफ्तों में अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए सीमित हमलों की यह ताजा कड़ी है। इन हमलों को छोटे स्तर पर और गोपनीय तरीके से अंजाम दिया जा रहा है, ताकि ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान दोबारा शुरू करने का संकेत न जाए। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस हमले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इससे पहले ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई को लेकर अनिश्चितता जताई थी। उन्होंने तेहरान के साथ समझौते की संभावना भी खुली रखी। चुनाव के बाद हमला करने के सवाल पर उन्होंने साफ इनकार किया। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से संघर्ष जारी है। ऐसे में चुनाव से पहले हुए इस हमले ने तनाव और बढ़ा दिया है।

Comment List