विमेंस वर्ल्ड कप : भारत ने लगातार चौथे संडे पाकिस्तान को दी शिकस्त, क्रांति रही प्लेयर ऑफ द मैच

टीम इंडिया 88 रनों से जीती

विमेंस वर्ल्ड कप : भारत ने लगातार चौथे संडे पाकिस्तान को दी शिकस्त, क्रांति रही प्लेयर ऑफ द मैच
भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 88 रन से एकतरफा जीत दर्ज की।

कोलंबो। क्रांति गौड़ (20 पर 3) और दीप्ति शर्मा (45 पर 3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर 88 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारतीय टीम दो मैचों से चार अंकों के साथ टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम 50 ओवर में 247 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टॉस के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई। सिदरा अमीन ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। भारत की ओर से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 3-3 विकेट झटके। स्नेह राणा को 2 विकेट मिले।

लगातार चौथा संडे पाक पर भारी रहा :

भारत ने क्रिकेट में लगातार चौथे रविवार को पाकिस्तान को मात दी है। इससे पहले भारत ने दुबई में खेले एशिया कप में 14 सितम्बर को लीग मैच में और 21 सितम्बर को  सुपर-4 मैच में पाकिस्तान को हराया। इसके बाद भारत ने 28 सितंबर को फाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त दे को एशिया कप (पुरुष) का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को विमेंस वर्ल्ड कप में भारत ने अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम को 88 रनों से हरा लागातार चौथे संडे जीत दर्ज की।

Read More मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए रूस तैयार, अलीमोव ने कहा- हम खुद को थोपना नहीं चाहते

क्रांति गौड़ और दीप्ति ने लिए 3-3 विकेट :

Read More दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई। उन्होंने 20 रन देकर 3 झटके हैं। क्रांति ने सदफ शमास (6 रन), आलिया रियाज (2 रन) और नतालिया परवेज (33 रन) को पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा ने तीन व स्रेह राणा ने दो विकेट लिए।

Read More राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब

मैच रेफरी की गलती से भारत टॉस हारा :

टॉस के दौरान रेफरी की गलती से भारत टॉस हार गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सिक्का उछाला, तो पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल्स बोला। सिक्का जमीन पर हेड्स गिरा। मैच रेफरी शांद्रे फ्रिट्ज ने गलती से सना की कॉल को हेड्स सुन लिया था। उन्होंने पाकिस्तान को टॉस की विजेता घोषित किया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत