आमिर-जूही की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल हुए पूरे, अपनेपन और सादगी भरी कहानी से लोग आज तक जुड़े हुए 

फिल्म 05 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी

आमिर-जूही की फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल हुए पूरे, अपनेपन और सादगी भरी कहानी से लोग आज तक जुड़े हुए 
बॉलीवुड स्टार आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल पूरे हो गए हैं।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार आमिर खान और जूही चावला की सुपरहिट फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ प्रदर्शन के 32 साल पूरे हो गए हैं। महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ 05 जुलाई 1993 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान, राहुल के रोल में और जूही चावला व्यजयंती के किरदार में नजर आते हैं। यह एक प्यारी सी फैमिली लव स्टोरी है, जिसमें राहुल मल्होत्रा अपनी बहन की मौत के बाद उसके शरारती बच्चों की जिम्मेदारी उठाता है और कर्ज के बोझ से जूझ रहा होता है। इसी उलझन भरी जिंदगी में उसकी मुलाकात होती है व्यजयंती से और वहीं से कहानी में मोहब्बत का रंग घुलने लगता है। कहानी में राहुल और व्यजयंती को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, खासकर माया (नवनीत निशान) से, जो उनकी खुशियों के बीच दीवार बनती है। वहीं, बेबी अशरफा, कुणाल खेमू और शारोख भरूचा जैसे बच्चों की परफॉर्मेंस ने फिल्म में जान डाल दी थी। आज जब दर्शक फिर से फैमिली ड्रामा की तलाश कर रहे हैं, ‘हम हैं राही प्यार के’ जैसी फिल्म दिल को छूती है, एक ऐसी कहानी जो अब भी अपने अपनेपन और सादगी से जुड़ाव बनाती है।

‘हम हैं राही प्यार के’ का संगीत भी इसकी जान है। नदीम-श्रवण के संगीत और समीर के लिखे गानों ने फिल्म को और भी खास बना दिया। ‘वो मेरी नींद’, ‘काश कोई लड़का’ और ‘घूंघट की आड़ से’ जैसे गाने आज भी उतने ही प्यारे लगते हैं, जितने तब थे। कुमार सानू, अल्का याग्निक और उदित नारायण की आवाज में यह गाने आज भी दिल को छू जाते हैं। वहीं, आमिर खान और जूही चावला की केमिस्ट्री हर सीन में जादू बिखेरती है, जो इस फिल्म को बार-बार देखने लायक बनाती है। जैसे-जैसे फिल्म में आमिर और जूही का रिश्ता नजदीक आता है, वो कनेक्शन आज भी हर उम्र के दर्शकों का दिल जीत लेता है। फिल्म की अवॉर्ड जीतने वाली विरासत और अब भी मिल रहा प्यार इस बात का सबूत है कि ‘हम हैं राही प्यार के’ वाकई में एक टाइमलेस क्लासिक है, जो 32 साल बाद भी उतनी ही प्यारी लगती है।

 

Read More शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर

Read More इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश  दिल्ली में नौ संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: आईएसआई से जुड़े तार, दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई शहरों में आतंकी हमलों की थी साजिश 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।...
विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट
यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी, 10 घंटे देरी से जयपुर पहुंची फ्लाइट
भारत से ब्रह्मोस खरीदेगा वियतनाम: इंडोनेशिया के साथ बातचीत अंतिम चरण में, उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियों का हस्तांतरण विश्वास पर आधारित
लोगों ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक के साथ की मारपीट ; सिर, गर्दन और शरीर पर वार अंडे और जूते भी फेंके, शर्ट भी फाड़ी
8 से ज्यादा जिलों में 100 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार से आई आंधी, जयपुर सहित कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि
क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय