अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण, फैंस एक्साइटेड

फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही 

अल्लू अर्जुन के साथ काम करेंगी दीपिका पादुकोण, फैंस एक्साइटेड

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आएंगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करती नजर आएंगी। अल्लू अर्जुन, निर्देशक एटली और कलानिधि मारन की कंपनी सन पिक्चर्स की ई-ऑक्टेन पैन-इंडिया एंटरटेनर में दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। घोषणा वीडियो में इस भव्य सहयोग की पहली झलक देखने को मिलती है, जिसमें दीपिका एटली से बात करती नजर आती हैं और फिर तुरंत ही पूरी तैयारी में जुट जाती हैं। भव्य हेडगियर पहनकर, पूरी वेशभूषा में सेट पर कदम रखती हैं, युद्ध के लिए तैयार।

यह फिल्म चार जबरदस्त रचनात्मक शक्तियों को एक साथ लाती है, जिसमें अल्लू अर्जुन, एटली, सन टीवी नेटवर्क और दीपिका पादुकोण शामिल है। अस्थाई रूप से प्रोजेक्ट एए223 ए6 नामक यह फिल्म एक सिनेमाई मील का पत्थर बनने जा रही है, जिसमें गहन भावनाएं, रोमांचक एक्शन, भव्य द्दश्य और भारतीय संस्कृति में गहराई से जमी कहानी को वैश्विक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म का निर्माण इस वर्ष के अंत में शुरू होने की उम्मीद है और जल्द ही कलाकारों, तकनीकी दल और रिलीज की समयसीमा पर और जानकारी साझा की जाएगी।

एटली ने कहा- ‘जवान’ में दीपिका पादुकोण के साथ काम करना अविश्वसनीय था। उनकी रेंज, ताकत और गरिमा हर फ्रेम में झलकती है। वह कहानी को आगे बढ़ाती हैं। अब जब वह और अल्लू अर्जुन एक साथ हैं, तो हम कुछ ऐसा बना रहे हैं, जो वास्तव में अविस्मरणीय होगा। एक फिल्ममेकर का सपना।

सन पिक्चर्स ने कहा- दीपिका पादुकोण के इस परियोजना से जुडऩे से इसका स्तर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। वह गंभीरता, स्टार पावर और एक बेजोड़ उपस्थिति लाती हैं, जो दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी। एटली की द्दष्टि, अल्लू अर्जुन की करिश्माई ऊर्जा और दीपिका की प्रभावशाली प्रतिभा के साथ, हम वैश्विक दर्शकों के लिए एक प्रतिष्ठित फिल्म बना रहे हैं।

Read More जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : उत्कृष्ट हिंदी फिल्मों और कलाकारों के नामांकन घोषित, प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष

 

Read More सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने

Read More ‘मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज, जैन शॉ और अभिश्री सेन की केमिस्ट्री ने बढ़ाया आकर्षण

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ