‘डॉन 3’ में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन - शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ काम करते आ सकते हैं नजर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता  

अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई 

‘डॉन 3’ में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन - शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ काम करते आ सकते हैं नजर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता  
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरूख खान फिल्म ‘डॉन 3’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरूख खान फिल्म ‘डॉन 3’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर, रणवीर सिंह को लेकर ‘डॉन 3’ बना रहे हैं। फरहान अख्तर ने इससे पूर्व शाहरूख खान को लेकर वर्ष 2006 में ‘डॉन’ और वर्ष 2011 में ‘डॉन 2’ बनाई थी। शाहरूख की फिल्म ‘डॉन’ वर्ष 1978 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ की रीमेक थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन की भूमिका निभाई थी।

चर्चा है कि ‘डॉन 3’ में कैमियो के लिए अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। उनसे बातचीत जारी है और सब कुछ ठीक रहा तो रणवीर सिंह के साथ अमिातभ और शाहरूख भी ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान मेकर्स के प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि तीनों स्टार एक साथ ‘डॉन 3’ में नजर आते हैं तो उन्हें देखना मजेदार होगा। यदि ‘डॉन 3’ के मेकर्स की प्लानिंग कामयाब होती है तो यह पहला मौका होगा जब अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह एक साथ किसी भी फिल्म में नजर आएंगे।

 

Read More आमेर के गणेश पोल पर गूंजा एक्शन-कट : तमिल फिल्म की शूटिंग, गीत के दृश्यों के लिए कई रीटेक

Read More उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ टैक्स फ्री, दर्शकों से नहीं वसूला जाएगा एसजीएसटी

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस