सिल्वर स्क्रीन पर फिर होगी भीकू म्हात्रे की वापसी

मनोज वाजपेयी ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

सिल्वर स्क्रीन पर फिर होगी भीकू म्हात्रे की वापसी

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी एक बार फिर से भीकू म्हात्रे के किरदार में नजर आयेंगे। मनोज वाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा की सुपरहिट फिल्म सत्या में गैंगस्टर भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था। फिल्म सत्या में मनोज वाजपेयी का बोला गया संवाद मुंबई का किंग कौन? भीकू म्हात्रे! आज भी लोगों के जेहन में है। 

मनोज बाजपेयी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत में लिखा आता है, द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे। इसके बाद मनोज की एंट्री होती है। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में सूट-बूट पहने मनोज के हाथ में गोल्डन पिस्तौल है। वीडियो के साथ मनोज ने लिखा है,भीकू म्हात्रे इज बैक। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो मनोज के नये गाने का टीजर हो सकता है, क्योंकि इसमें उन्होंने हिट्ज म्यूजिक को टैग किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खाटूश्याम में महसूस हुए भूकंप के झटके : दर्शन के लिए आए भक्तों में दहशत, कोई नुकसान नहीं खाटूश्याम में महसूस हुए भूकंप के झटके : दर्शन के लिए आए भक्तों में दहशत, कोई नुकसान नहीं
सीकर के खाटूश्याम में रविवार रात 12 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। घरों और...
कोलंबिया में भीषण सड़क हादसा, बस दुर्घटना में 17 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
पीएम मोदी जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिवसीय की यात्रा पर रवाना, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
असर खबर का - जेसीबी की मदद से मलबे को बाहर फेंकवाया
क्या बंद हो जाएगा "मनरेगा"? संसद में नया बिल पेश करेगी सरकार, अब सिर्फ इतने दिन मिलेगी रोजगार की गारंटी
असर खबर का - अतिक्रमण की समस्या से आमजन को मिली राहत, ट्रैफिक व्यवस्था रहती थी प्रभावित
साथ आए युवक ने युवती को आनासागर झील में धकेला, जलकुंभी निकाल रहे युवक ने बचाया