कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का दूसरा गाना छेडख़ानियां रिलीज

फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा का दूसरा गाना छेडख़ानियां रिलीज
बताया जा रहा है कि फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का ङ्क्षहदी रीमेक है, जिसका निर्देशनर वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है।

मुंबई ((एजेंसी))। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म शहजादा का दूसरा गाना छेडख़ानियां रिलीज हो गया है।

छेडख़ानियां गाने में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों ने जबरदस्त डांस मूव्स किए हैं। गाने की शुरुआत कार्तिक के परिवार के एक शॉट से होती है, जिसमें मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और अली असगर नजर आए। गाने को अरीजित सिंह और नीकिता गांधी ने गाया है,वहीं इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है। छेडख़ानियां को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

बताया जा रहा है कि फिल्म शहजादा अल्लू अर्जुन की फिल्म अला वैकुंठपुरमलो का हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशनर वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। फिल्म में कार्तिक के अलावा कृति सैनन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर की भी अहम भूमिका हैं। यह फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
फीफा विश्व कप-2026 के ग्रुप एल मुकाबले में इंग्लैंड और घाना के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ। लगभग 80 प्रतिशत गेंद...
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र
शादी समारोह खूनी संघर्ष में बदला : युवक की पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया डिटेन
जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल