‘इंसाफ नहीं, साफ करने आया सिकंदर’ : कायदे में रहो, फायदे में रहो, फिल्म सिकंदर के टीजर में सलमान ने बोले धासूं डायलॉग्स

दर्शक फिल्म के हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे 

‘इंसाफ नहीं, साफ करने आया सिकंदर’ : कायदे में रहो, फायदे में रहो, फिल्म सिकंदर के टीजर में सलमान ने बोले धासूं डायलॉग्स

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है।

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो गया है। जब से फिल्म ‘सिकंदर’ की घोषणा हुई है, तभी से दर्शक इसके हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर में सलमान खान का फुल एक्शन वाला अंदाज देखने को मिला है। टीजर में सलमान खान एक्शन करते नजर आए और उनके कुछ जबरदस्त डॉयलाग ने लोगों का ध्यान भी खींच लिया।

मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करे हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, सिकंदर आ रहा है इस ईद पर। पेश है फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर। टीजर की शुरुआत सलमान खान की एंट्री की साथ होती है। बैकग्राउंड में सलमान की आवाज सुनाई देती है। वे कह रहे हैं, दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय...और प्रजा ने राजा साहब। इसके बाद एक्शन शुरू हो जाता है और विलेन के रोल में दिख रहे सत्यराज के डायलॉग्स सुनाई देते हैं, अपने आपको बड़ा सिकंदर समझता है...इंसाफ दिलाएगा तू।

टीजर में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए हुए सलमान खान उन्हें चेतावनी देते हुए कहते है,कायदे में रहो, फायदे में रहो वरना श्मशान या कब्रिस्तान में रहो। इससे पहले 18 फरवरी को साजिद नाडियाडवाला के जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान का इंटेंस लुक देखने को मिला था। गौरतलब है कि सलमान खान आगामी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं, इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना भी होंगी। 

 

Read More अमिताभ बच्चन का खुलासा : काम की वजह से सो नहीं पाते अभिनेता, कहा- संगीत से मिलता है सुकून

Read More कोलकाता में होगा ‘आखिरी सवाल’ का मेगा प्रमोशन : संजय दत्त समेत पूरी टीम करेगी शिरकत, जानें रिलीज डेट

Read More 25 साल बाद रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म ‘द लास्ट टेनेंट’ : अभिनेत्री हुई भावुक, इरफान खान को बताया 'सबसे नैचुरल एक्टर'

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर 48.3 डिग्री के साथ दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, अधिकांश जिलों में पारा 43 डिग्री भीषण गर्मी की चपेट में प्रदेश : बाड़मेर 48.3 डिग्री के साथ दूसरे दिन देश में सबसे गर्म, अधिकांश जिलों में पारा 43 डिग्री
पूरा प्रदेश इन दिनों भीषण और आग उगलती गर्मी की चपेट में। इसके चलते अधिकांश जिलों तापमान 43 डिग्री या...
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार कसा पर तंज, कहा- कोटा अस्पताल में मौतों के बावजूद मंत्री मना रहे जश्न
तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक पार्टी में दोफाड़ : बागी विधायक करेंगे विजय का समर्थन, सकंट में पार्टी
नीट पेपर लीक की जांच में सीकर बना बड़ा केंद्र, देशभर तक फैला था नेटवर्क
145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
NEET-UG रद्द होने पर आनंद कुमार का बड़ा बयान, बोले-चीन जैसी सख्ती से ही रुकेगा पेपर लीक
पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव नियुक्ति विवाद: बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- नियुक्ति नियमों और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुरूप