त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस का भीतरी शहर में रूट मार्च

आमजन में बना रहे विश्वास

त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के लिए पुलिस का भीतरी शहर में रूट मार्च

पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीतरी शहर में रूट मार्च निकाला।  

जोधपुर। आगामी त्योहार होली और रमजान महिने को देखते हुए पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीतरी शहर में रूट मार्च निकाला।  

पुलिस उपायुक्त पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि एडीसीपी सुनील के.पंवार, एसीपी वृत केंद्रीय मंगलेश चूण्डावत सहित 150 अधिकारियों व जवानों द्वारा रूट मार्च निकाला गया।

इन मार्गों से होकर निकला रूट मार्च :

पुलिस का रूट मार्च मेड़ती गेट पुलिस चौकी से रवाना होकर हाथीराम का ओडा, घंटाघर प्याऊ से अचलनाथ मंदिर, सिटी पुलिस तिराहा, राखी हाउस, सराफा बाजार से आडा बाजार से होते हुए कुम्हारियां कुआं, एक मीनार मस्जिद, बालवाड़ी से होते हुए जालोरी गेट चौराहा पहुंच कर संपन्न हुआ।

Read More एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं का टीकाकरण, 14–15 वर्ष की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

आमजन में बना रहे विश्वास :

Read More जोधपुर में कमजोर वर्गों को मिला सहारा, करोड़ों के ऋण से सैकड़ों परिवार बने आत्मनिर्भर

रूट मार्च से आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय तथा आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द एवं शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करने के लिए जन-संदेश दिया गया।

Read More उम्मेद अस्पताल के बाहर अतिक्रमण का कहर : ठेले और टैक्सियों से जाम, मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

लोगों से पुलिस की अपील :

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आस-पास क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक, अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री व संदिग्ध व्यक्ति आदि की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित पुलिस थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष 100/112 व व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर दें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित