गंगश्याम जी मंदिर में बनी अव्यस्थाएं : मुख्य गेट बंद होने पर महिलाएं हुई परेशान, श्रद्धालुओं ने जताया रोष

प्रमुख मंदिरों में फाग और होरिया उत्सवों का आयोजन चल रहा

गंगश्याम जी मंदिर में बनी अव्यस्थाएं : मुख्य गेट बंद होने पर महिलाएं हुई परेशान, श्रद्धालुओं ने जताया रोष

शहर के मंदिरों में इन दिनों फाग उत्सव चरम पर है।

जोधपुर। शहर के मंदिरों में इन दिनों फाग उत्सव चरम पर है। प्रमुख मंदिरों में फाग और होरिया उत्सवों का आयोजन चल रहा है। मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पड़ रही है। भीतरी शहर के गंगश्याम जी मंदिर में काफी भीड़भाड़ होने पर एक बारगी अव्यस्थाएं पसर गई। आयोजन को लेकर पुलिस का बंदोबस्त भी नहीं था, जिस वजह से महिला श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

गंगश्याम जी मंदिर में सुबह से ही महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। मगर हुई अव्यवस्थाओं को देखते हुए मंदिर के मुख्य गेट पर ताला चस्पा कर दिया गया, जिससे महिलाएं काफी परेशान हुई। मुख्य गेट नहीं खुलने पर महिलाओं ने अपना रोष जताया। मंदिर के बाहर गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मंदिर प्रशासकों का कहना था कि गेट शाम सात बजे खोले जाएंगे, जिससे भी महिलाएं बिफर गई। वे यहां काफी दूर दूर से ऑटो किराया देकर आई थी, मगर उन्हें निराशा हाथ लगी।

मंदिर बाहर ही होरियां गाने लगी :

जब मंदिर के गेट नहीं खुलते देखे तो कई महिआओं ने गेट के बाहर ही पुलिस के सामने होरियां और फाग गाना शुरू कर दिया। फिलहाल गेट के बाहर पुलिस का जाब्ता तैनात है। प्रतिवर्ष यहां मंदिर में महिला श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।

Read More राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित : नीति निर्माण के लिए डेटा संग्रह पर जोर, 200 अधिकारी हुए शामिल  

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव   वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  
ग्लोबल वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी में गिरावट दर्ज। चांदी 5,000 रुपए घटकर...
मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
जमुनिया आईलैंड में आबाद हो रही जल मानुष की दुनिया, आसपास के इलाकों में भी बढ़ रहा इनका फैलाव
आदित्य धर की दर्शकों से अपील : ‘धुरंधर : द रिवेंज’ देखने के बाद स्पॉइलर शेयर न करें, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
PWD में नए CE&AS को लेकर हलचल तेज, सुनील जयसिंह और मुकेश भाटी में कशमकश