एसीबी की कार्रवाई, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारी 14000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी

एसीबी की कार्रवाई, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारी 14000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये बजरंगदास, टैकनीशियन द्वितीय, जीएसएस गौरछीया बैरा, कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता को 14000 रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जोधपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली कि आरोपी द्वारा परिवादी के कुल 7 ट्यूबवेल की विद्युत बिल राशि की औसत राशि की गणना कर समय पर बिल जारी करने की एवज में 14000 रुपए की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी के हरेन्द्र महावर, उप महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो , जोधपुर के सुपरवीजन में एसीबी विशेष ईकाई, जोधपुर के ओमप्रकाश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पदमपालसिंह निरीक्षक पुलिस एवं अन्य के द्वारा ट्रेप कार्रवाई करते हुए आरोपी बजरंगदास, टैकनीशियन द्वितीय, जी.एस.एस. गौरछीया बैरा कार्यालय कनिष्ठ अभियन्ता, विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, जिला फलोदी को गौरछीया का बैरा जीएसएस पर परिवादी से 14,000/- रूपये रिश्वत राशि प्राप्त कर भागने की कोशिश करने पर ब्यूरो टीम द्वारा रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन  यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार परिचालन संबंधी कारणों से 16 अगस्त को नई दिल्ली-दौराई शताब्दी एक्सप्रेस रेलसेवा अजमेर से दौराई...
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया
जयपुर में कांग्रेस का ‘जयपुर बचाओ मार्च’, सड़क-पानी-बिजली और ट्रैफिक को लेकर सरकार पर हमला; परकोटे में पैदल मार्च
ओडिशा में स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी : 400 विद्यार्थी फंसे, छात्राओं को निकालने के लिए ली नावों की मदद