प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज, इंटेंस लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज, इंटेंस लुक ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

प्रभास की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म में तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी। पोस्टर में घायल प्रभास का इंटेंस लुक दिखा। फिल्म में प्रभास पहली बार पुलिस ऑफिसर, संभवतः बर्खास्त पूर्व आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। प्रकाश राज और विवेक ओबेरॉय सहायक भूमिकाओं में हैं।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। संदीप रेड्डी वांगा ने इंस्टाग्राम पर ‘स्पिरिट’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- भारतीय सिनेमा अपने अजनुबाहु को देखें। नए साल 2026 की शुभकामनाएं, ‘स्पिरिट’ फस्र्ट लुक।

पोस्टर में खिड़की के पास घायल अवस्था में बिना शर्ट के प्रभास दिखाई दे रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं। प्रभास ने ऑफ-व्हाइट पैंट और काले चश्मे पहने हैं, जबकि तृप्ति देसी लुक में नजर आ रही हैं।

फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास और तृप्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास अपने करियर में पहली बार एक पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे। चर्चा है कि वह एक पूर्व आईपीएस अधिकारी का किरदार निभाएंगे, जिन्हें किसी कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

 

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

Read More धुरंधर की सफलता के बाद अर्जुन रामपाल की नई फिल्म का ऐलान, परिवार और मूल्यों पर आधारित दमदार कहानी

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
राज्य सरकार ने गुलर बांध के जीर्णोद्धार और क्षेत्र विकास का काम तेज किया। जल संसाधन विभाग ने निरीक्षण कर...
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता