‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में पारुल गुलाटी ने रेड कार्पेट डेब्यू से मचाया धमाल, अपने लुक से खींचा सबका ध्यान 

पोशाक को बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज्यादा मेहनत की

‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में पारुल गुलाटी ने रेड कार्पेट डेब्यू से मचाया धमाल, अपने लुक से खींचा सबका ध्यान 

अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने 78वें ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में अपने पहले रेड कार्पेट डेब्यू से धमाल मचा दिया।

कान्स। अभिनेत्री और उद्यमी पारुल गुलाटी ने 78वें ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में अपने पहले रेड कार्पेट डेब्यू से धमाल मचा दिया। पारूल गुलाटी ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एडिंगटन’ के वल्र्ड प्रीमियर में हिस्सा लिया, जो प्रसिद्ध निर्देशक एरी एस्टर की नई फिल्म है और जिसमें जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे ग्लोबल सितारे हैं।

पारुल ने इस खास मौके पर एक बेहद अनोखा परिधान पहना, जो पूरी तरह इंसानी बालों से बनाया गया था। इस आउटफिट को खुद पारुल ने आइडिया दिया और मशहूर स्टाइलिस्ट मोहित राय और डिजाइनर ऋद्धि बंसल ने इसे डिजाइन किया। यह लुक पारुल की अपनी हेयर एक्सटेंशन ब्रांड और उनकी एंटरप्रेन्योरशिप को समर्पित एक खास श्रद्धांजलि थी। इस पोशाक को बनाने में 12 कारीगरों की टीम ने एक महीने से ज्यादा मेहनत की, जिसमें हर एक डिटेल पर बारीकी से काम किया गया।

पारुल गुलाटी का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि यह आत्म- अभिव्यक्ति, पहचान और सिनेमा के प्रति उनके प्यार को दर्शाने वाला एक गहरा व्यक्तिगत इशारा था।

पारुल गुलाटी ने कहा- ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल होना मेरा एक सपना रहा है। सिर्फ एक कलाकार के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसी इंसान के रूप में जिसे सिनेमा से बेहद लगाव है। ‘एडिंगटन’ जैसी फिल्म के प्रीमियर में रेड कार्पेट पर चलना किसी सपने जैसा था। एरी एस्टर का काम हमेशा से मुझे प्रभावित करता रहा है और जोकिन फीनिक्स, एमा स्टोन और पेड्रो पास्कल जैसे अदाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना एक यादगार अनुभव रहा।

Read More रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएगी शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी, जानें कब से शुरु होगी शूटिंग 

पारूल ने कहा- मैं चाहती थी कि मेरा रेड कार्पेट लुक मेरी पहचान, मेरे सफर और मेरी सोच को दर्शाए। यह बालों से बना परिधान सिर्फ फैशन में कुछ अलग करने की कोशिश नहीं थी, यह मेरी जड़ों और हर उस महिला को एक श्रद्धांजलि थी, जो अपनी अलग पहचान को अपनाती है। इस पोशाक के जरिए मैंने अपनी रचनात्मकता और व्यवसायिक यात्रा को एक साथ पेश किया और यह पल मैं कभी नहीं भूलूंगी।

Read More हिट-एंड-रन मामला : मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

 

Read More जयपुर में कोर्टरूम ड्रामा की गूंज-तापसी पन्नू ने ‘अस्सी’ का ट्रेलर लॉन्च कर शुरू किया ऑन-ग्राउंड प्रमोशन

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग