जवान का नया गाना आरारारी रारो रिलीज

जवान का नया गाना आरारारी रारो रिलीज

वीडियो को शाहरूख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है। शाहरुख ने लिखा'मां हमें चलना सिखाती है।

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान की सुपरहिट फिल्म जवान का नया गाना आरारारी रारो रिलीज हो गया है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जवान 07 सितंबर को प्रदर्शित हुयी थी। फिल्म जवान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।इसी बीच अब फिल्म जवान का एक नया गाना रिलीज किया गया है, जिसका वीडियो शाहरुख ने शेयर किया है।इस नए गाने का नाम आरारारी रारो  है। गाने में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं, जो फिल्म में शाहरूख की मां की भूमिका में हैं।इस गाने में दीपिका पादुकोण जेल के अंदर दिखाई दे रही हैं। गाने में वह दिल टूटने से लेकर, सभी का दिल जीतने तक एक मजबूत गर्भवती महिला के रूप में दिखाई देती हैं। जेल के लोग प्रेग्नेंसी के खास दिनों में अपने-अपने तरीके से दीपिका की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही जेल में उनकी गोद भराई की व्यवस्था भी की जाती है।

इस वीडियो को शाहरूख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा है। शाहरुख ने लिखा'मां हमें चलना सिखाती है। फिर एक दिन हम दौड़ने लगते हैं, पर मां फिर भी वही खड़ी रहती है। देखने कि यदि हम कहीं लडख़ड़ाए तो वो फिर से आ जाएगी हमारा हाथ पकडऩे। किसी ने सही ही कहा है कि मैंने जन्नत तो नहीं देखी मां देखी है।यह गाना याद दिलाता है कि चाहे कुछ भी हो, एक मां हमेशा किसी न किसी तरह से आपका समर्थन और मार्गदर्शन करने के लिए आपके साथ रहेगी। मैंने इसका अनुभव किया है। व्यक्तिगत रूप से मेरे जीवन में। हमारी मां के प्यार से अधिक शक्तिशाली कुछ भी नहीं है।

गौरी खान और शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्म जवान को प्रोड्यूस किया गया है। जवान में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और रिद्धि डोगरा भी शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प