100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने बिखेरा जलवा, दर्शकों से मिल रहा खूब प्यार 

फिल्म ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘जॉली एलएलबी 3’ : अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने बिखेरा जलवा, दर्शकों से मिल रहा खूब प्यार 
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। सुपरहिट फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ में अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद इसके सीक्वल ‘जॉली एलएलबी 2’ में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए। अब ‘जॉली एलएलबी 3’ में दोनों हिट ‘जॉली’ यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी नजर आई है। ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 19 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ‘जॉली एलएलबी 3’ को क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं।

‘जॉली एलएलबी 3’ ने भारतीय बाजार में पहले सप्ताह में 74 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म ने आठवें दिन 3.75 करोड़, नौवें दिन 6.5 करोड़, दसवें दिन 6.25 करोड़, 11वें दिन 2.75 करोड़, 12वें दिन 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, अब इसके 13वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस तरह भारतीय बाजार में फिल्म ने 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी की भी अहम भूमिका है।

 

Read More अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस

Read More अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की ‘आश्रम 4’ की शूटिंग, प्रकाश झा के निर्देशन में काम करना बताया यादगार अनुभव

Read More ‘श्रीदेवी सिर्फ एक ही हैं’ : ‘तुम्हारी सुलु’ के 9 साल पूरे होने पर विद्या बालन का पुराना बयान फिर चर्चा में

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान