भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'कल्कि 2898 एडी'

फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी

भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'कल्कि 2898 एडी'
कल्कि 2898 एडी से आगे इस लिस्ट में 'बाहुबली 2', केजीएफ 2 और आरआरआर शामिल है।

मुंबई। 'कल्कि 2898 एडी' भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुयी थी। फिल्म कल्कि 2898 एडी ने शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब फिल्म कल्कि 2898 एडी जवान को पछाड़ते हुए भारत की की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कल्कि 2898 एडी ने भारत में नेट 640.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कल्कि 2898 एडी ने फिल्म'जवान'का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। जवान ने भारतीय बाजार में नेट 640.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।कल्कि 2898 एडी से आगे इस लिस्ट में 'बाहुबली 2',केजीएफ 2 और आरआरआर शामिल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर  यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
यूरोप में भीषण गर्मी और तूफानी हवाओं के कारण फ्रांस और स्पेन के जंगलों में लगी आग ने भयानक रूप...
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
प्रह्लाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार : बैठक में की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा, बोले- मुझ पर भरोसा करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : फ्रांस से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर, नियंत्रण से बाहर हवाएं
दिल्ली में छाए 'धन्यवाद राहुल गांधी' के होर्डिंग, युवा कांग्रेस बोली- छात्रों के संघर्ष और नेतृत्व की ऐतिहासिक जीत
कारगिल विजय दिवस पर विधानसभा में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्पीकर देवनानी ने किया पुष्पचक्र अर्पित
कारगिल विजय दिवस: सीएम भजनलाल ने दी अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि, शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, कहा-कारगिल के वीर सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत