करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता, विवेयन डिसेना को दी कड़ी टक्कर 

बिग बॉस 18 को अपना विजेता मिल गया है 

करण वीर मेहरा बने बिग बॉस 18 के विजेता, विवेयन डिसेना को दी कड़ी टक्कर 

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18 को अपना विजेता मिल गया है।

मुंबई। कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18 को अपना विजेता मिल गया है। 19 जनवरी शो का फिनाले हुआ, जिसमें विवेयन डिसेना को कड़ी टक्कर देते हुए करण वीर मेहरा ने ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने नाम कर ली। इसके साथ हीं  करण वीर मेहरा दो रियलिटी शोज के विनर बन गए हैं। करण ने पहले खतरों के खिलाड़ी 14 जीता था और अब वह बिग बॉस 18 के विनर बन गए हैं।

बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की और उनकी फैमिली से भी ढेर सारे सवाल किए। इसके अलावा सभी कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के साथ शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा बिग बॉस 18 के फिनाले में आमिर खान, उनके बेटे जुनैद और खुशी कपूर पहुंची, जहां उन्होंने अपनी फिल्म लवयाप्पा का प्रमोशन किया। सलमान खान और आमिर खान ने जमकर मस्ती की।

करण वीर मेहरा ने बिग बॉस 18 की ट्राफी जीतने के बाद पहला पोस्ट किया है। तस्वीर में ट्राफी के साथ वह अपनी मां और बहन के साथ दिख रहे हैं। फोटो शेयर कर करण ने लिखा, जिस पल का हम लोग इंतजार कर रहे थे, वह फाइनली आ गया है। जनता का लाडला शो जीत गया है। बिग बॉस 18 का असली हीरो वापस आ गया है अपने असली बैकबोन्स के साथ में ट्राफी है, जिसका वादा किया था। आप सब ने तटस्थ दर्शक के पावर को दिखाया, ये ट्राफी आपकी है, ये दूसरी ट्राफी भी घर आ गई है और ये पहले से भी ज्यादा चमक रही है। जश्न शुरू करें।

 

Read More रणवीर सिंह ने ‘इफ्फी 2025’ में रजनीकांत से की मुलाकात, कहा- मैं इतना बड़ा नहीं कि ऐसी महान शख्सियत पर कुछ कह सकूं

Read More भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण

Read More 70 वर्ष के हुए उदित नारायण : फिल्म ‘उन्नीस बीस’ से की शुरुआत, संघर्ष के बाद बॉलीवुड में बनाई अपनी एक अलग पहचान 

 

 

 

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब  रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट...
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल